फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, खुद बताया कैसे हुए बेहोश? बोले- खुद को बेहतर बनाने में लगा हूं

Wed, 12 Nov 2025 01:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Health Update: आज बुधवार को सुबह अभिनेता गोविंदा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। अब एक्टर डिस्चार्ज हो गए हैं।
 
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं।  एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी है।

विज्ञापन


ज्यादा एक्सरसाइज करना खतरनाक है
एक्टर गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात की, जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा- 'मैंने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है, लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। मैं अपनी पर्सनैलिटी और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी है।
 

गोविंदा ने खुद दी सेहत की जानकारी
अभिनेता गोविंदा ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, '
 
घर में अचानक हो गए थे बेहोश
अभिनेता के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया था कि कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ और वो बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में और उनकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Govinda: 'अचानक उनकी याददाश्त चली गई और फिर...', दोस्त ने बताया गोविंदा के साथ क्या हुआ और कैसा है उनका हाल

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं गोविंदा
गोविंदा को उनकी शानदार फिल्मों के कारण जाना जाता है। गोविंदा ने अपने करियर में 'राजा बाबू', 'आंखे', 'कुली नंबर वन', 'आंदोलन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दीवाना मस्ताना', 'दुल्हे राजा', 'अनाड़ी नंबर 1.', 'शोला और शबनम', 'राजा भैया', 'जोरू का गुलाम', 'हीरो नंबर 1', 'बेटी नंबर 1', 'घर घर की कहानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है। सुपरहिट फिल्मों के बाद भी गोविंदा को अपने जीवन में कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें