फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Video: गोविंदा के बाउंसर ने पैपराजी से किया दुर्व्यवहार? जमकर हुई बहस, जानिए चीची ने लिया क्या एक्शन?

Mon, 18 May 2026 03:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Viral Video: अभिनेता गोविंदा के बाउंसर ने कथित तौर पर एक पैपराजी के साथ अभद्रता की। मामला एक इवेंट का है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। जानिए इस बीच गोविंदा ने क्या किया?
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर गोविंदा ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान खूब भीड़ उमड़ी। इवेंट में ही अचानक बहस और झगड़ा शुरू हो गया और यह लड़ाई गोविंदा के बाउंसर और एक पैपराजी के बीच हुई। दरअसल, बाउंसर पर पैपराजी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इसके बाद पैपराजी ने भी विरोध किया और बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

गोविंदा बोले- 'सर जी...रहने दो...'
गोविंदा के बाउंसर और पैपराजी के बीच तीखी बहस और लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला और बढ़ता, उससे पहले गोविंदा ने दोनों के बीच आकर मामला शांत करवाया है। उन्होंने आगे बढ़कर कहा, 'सर जी रहने दो'। एक्टर ने खुद बीच में आकर बड़ी विनम्रता से बाउंसर और पैपराजी दोनों को शांत किया। 

मामला बढ़ता देख गोविंदा ने दिखाई समझदारी
गोविंदा का यह वीडियो इवेंट से वापसी के दौरान का है। इस इवेंट में एक्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी ने गोविंदा के डांस का लुत्फ उठाया और खूब एंजॉय किया। इवेंट में शिरकत करने के बाद गोविंदा जब लौट रहे थे, तो बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाया और इस दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का दे दिया। इसी में पैपराजी भी थे। इसी बात पर लोग बाउंसर से भिड़ गए। बात बहुत बढ़ती उससे पहले गोविंदा ने मामला संभाल लिया। 
 
विज्ञापन

नेटिजंस ने की चीची की तारीफ?
इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं और अधिकांश लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। उनके विनम्र अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, 'गोविंदा रियल मैन हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'दुर्व्यवहार क्या? यह बाउंसर की ड्यूटी है। अगर उसके होते कोई गोविंदा को हाथ लगा दे तो उसका होना ही बेकार है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें