फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 Years Of Golmaal: रोहित शेट्टी का दर्शकों से वादा; पांचवीं किस्त में देखने को मिलेगा आइकॉनिक कार रेस सीन

Thu, 14 May 2026 03:33 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

20 Years Of Golmaal: फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाईजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसकी पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जुलाई 2006 में आई थी। जल्द इसकी रिलीज को 20 साल होने वाले हैं। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने दर्शकों से एक वादा किया है।
विज्ञापन
अरशद वारसी-शरमन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' सीरीज की अब तक चार फिल्में आ चुकी हैं। पांचवीं फिल्म पर काम चल रहा है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल जुलाई में पहली फिल्म यानी 'गोलमाल-फन अनलिमिटेड' को 20 साल पूरे होने वाले हैं। करीब दो दशक बाद इस फिल्म का एक आइकॉनिक सीन दर्शकों को पांचवीं किस्त में देखने को मिला है।

विज्ञापन

20 साल पुराना आइकॉनिग सीन किया रिक्रिएट
निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने दर्शकों से वादा किया है कि जल्द ही फिर से वही खुशनुमा दिन वापस आने वाले हैं। एक्टर ने पहले पार्ट का एक आइकॉनिक सीन रिक्रिएट किया है। यह सीन है अरशद वारसी और शरमन जोशी पर फिल्माया गया कार रेस वाला सीन। इसमें अरशद वारसी महिला गेटअप में दिखे। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
 


रोहित शेट्टी बोले- 'शूटिंग जारी है, फिर आएंगे खुशनुमा दिन'
रोहित शेट्टी दर्शकों को यादों की गलियों में ले गए हैं। उन्होंंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें 20 साल पहले के उस सीन को दिखाया गया है, फिर इसका रिक्रिएट वर्जन दिखाया गया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यादों की गलियों में एक सफर! जब आपने पहली 'गोलमाल' देखी थी, तब आपकी उम्र कितनी थी? हमारा वादा है कि आप उन खुशनुमा दिनों को बहुत जल्द फिर से जिएंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है।
विज्ञापन

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार भी आएंगे नजर
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी अहम भूमिकाओं में दिखे थे। दर्शकों को कॉमेडी का जबर्दस्त डोज मिला था।  पहली फिल्म 'गोलमाल' की सफलता के बाद 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' आईं। वहीं, अब इसकी पांचवीं कड़ी बन रही है। पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें