महेश बाबू का लुक हुआ आउट
फिल्म के टीजर में महेश बाबू का पहला लुक उनके किरदार रूद्र के रूप में सामने आया। फिल्म के टीजर में महेश बाबू के किरदार रूद्र को वाराणसी की मणिकर्णिका घाट पर हाथ में त्रिशूल पकड़े दिखाया गया है। टीजर में महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रूद्र की झलक देखने के बाद फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला।
महेश बाबू ने फिल्म को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट
फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का मोशन पोस्टर जारी करते ही सोशल मीडिया पर फैंस की अलग ही दीवानगी और पागलपन दिखाई दे रहा है। इस फिल्म पर बात करते हुए महेश बाबू ने कहा ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान महेश बाबू ने मंच से कहा- 'मैं राजामौली को गर्व महसूस करवाऊंगा'। उन्होंने कहा- मैं सबको गर्व फील कराऊंगा! सबसे जरूरी बात, मैं अपने डायरेक्टर को गर्व महसूस करवाऊंगा। वाराणसी रिलीज होने के बाद पूरे देश को गर्व होगा।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने की राजामौली की तारीफ
इवेंट के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने राजामौली की तारीफ करते हुए कहा, 'यह सचमुच एक भव्य उत्सव है। एसएस राजामौली ने मुझे कुछ समय पहले एक मैसेज किया- ‘हाय पृथ्वी, मैं एसएस राजामौली। मेरी अगली फिल्म का खलनायक बेहद शानदार बनकर तैयार हुआ है- मेरे द्वारा रचे गए सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक। क्या आप दिलचस्पी लेंगे?’ यही उनके शब्द थे। मैंने सामान्य-सा ‘बिल्कुल, सर’ लिखा, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने मेरे भीतर की उत्तेजना महसूस कर ली होगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'कुछ दिनों बाद, मैं उनके ऑफिस में था और वही मशहूर राजामौली-स्टाइल नैरेशन, जिसके बारे में मेरे दोस्त प्रभास ने मुझे बताया था। पांच मिनट के भीतर मैं समझ गया कि यह कुछ अलग ही है। उसी पल मैं एक अभिनेता नहीं रहा; मैं एक बच्चा बन गया, जिसे उसकी पसंदीदा कॉमिक बुक का नया एडिशन हाथ लगा हो।
राजामौली ने फिल्म पर की बात
इसी इवेंट में एसएस राजामौली ने महेश बाबू के टीजर वाले सीक्वंस पर बात करते हुए बताया- 'हमने इस सीक्वंस को 60 दिनों तक शूट किया और हाल ही में इसे पूरा किया है। हर एक दिन एक नई चुनौती थी। हर एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा था- सब कुछ फिर से कल्पना करना और नई प्लानिंग करना पड़ता था। उन सारी चुनौतियों को पार करते हुए हमने आखिरकार इस सीक्वंस को पूरा कर लिया। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा होगा।'