फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Will Be Girls: ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखकर भावुक हुईं कोंकणा सेन और दीया मिर्जा, वीडियो वायरल

Wed, 18 Dec 2024 08:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Girls Will Be Girls:  ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और दीया मिर्जा भावुक हो गईं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखकर हुईं भावुक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की सह-निर्माता ऋचा चड्ढा और कार्यकारी निर्माता अली फजल ने मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित किया। इस स्क्रीनिंग में अभिनेत्री दीया मिर्जा, टिस्का चोपड़ा, कोंकणा सेन शर्मा, अंजुम शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, प्रियांशु पेनयुली, अदिति राव हैदरी और कई अन्य लोग शामिल हुए। अब इस स्क्रीनिंग का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखने के बाद कोंकणा रोती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


कोंकणा और दीया हुईं भावुक
स्क्रीनिंग के इनसाइड वीडियो में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखने के बाद कोंकणा रोती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें सह-निर्माता ऋचा चड्ढा को गले लगाते हुए भी देखा गया। इस दौरान दीया भी भावुक दिखीं और उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता केशव बिनॉय किरण की प्रशंसा की। ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का प्रीमियर 2024 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसे ‘वर्ल्ड सिनेमा ड्रामेटिक कैटेगरी’ में ऑडियंस अवार्ड सहित दो पुरस्कार मिले। शुचि तलाठी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म उनके निर्देशन की पहली फिल्म है यह वर्तमान में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Honey Singh: 'इंडस्ट्री में मेरा कोई मुकाबला नहीं है', हनी सिंह का बड़ा दावा, बादशाह पर किया तंज?
विज्ञापन


क्या है ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की कहानी?
‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ एक 18 वर्षीय लड़की मीरा की कहानी है और वह किशोरावस्था की चुनौतियों का सामना कैसे करती है? जब श्रीनिवास उसकी जिंदगी में आता है तो चीजें बदलती हैं और दोनों के बीच प्यार पनपता है। हालांकि, मीरा की मां अनिला की वजह से उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म माता-पिता और बच्चे के रिश्ते को उजागर करती है।
Aaliyah Kashyap: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की कॉकटेल पार्टी का वीडियो वायरल, जानिए किसने लूटी महफिल

ऋचा चड्ढा ने क्या कहा?
फिल्म को लेकर सह-निर्माता ऋचा चड्ढा ने कहा, "गर्ल्स विल बी गर्ल्स एक ऐसी फिल्म है जो युवा वयस्कों के कच्चे और प्रामाणिक अनुभवों को दर्शाती है, जो किशोरावस्था की विद्रोही भावना को दर्शाती है और साथ ही वयस्कता की चुनौतियों की खोज करती है, जहां अंतर-पीढ़ीगत संघर्ष और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आम हैं। अब फिल्म भारत में प्राइम वीडियो पर एक विशेष डिजिटल लॉन्च के लिए तैयार है, हम इसे देश भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं, जो मीरा की कहानी में अपनी खुद की यात्रा को देख सकते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें