फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaswinder Bhalla: जसविंदर भल्ला के निधन से सदमे में हैं गिप्पी ग्रेवाल, बोले- ‘वो मेरे लिए पिता समान थे’

Fri, 22 Aug 2025 01:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gippy Grewal Emotional Post on Jaswinder Bhalla Death: मशहूर पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता रहे जसविंदर भल्ला का आज शुक्रवार को निधन हो गया। इस दुखद घटना पर एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने भावुक पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
जसविंदर भल्ला और गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @gippygrewal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज 22 अगस्त को निधन हो गया। अभिनेता ने 65 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। इस पर पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल ने दिवंगत कॉमेडियन को पिता के रूप में याद करते हुए भावुक संदेश लिखा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

गिप्पी ग्रेवाल ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

विज्ञापन

पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जसविंदर भल्ला के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें दिवंगत कॉमेडियन जसविंदर के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में गिप्पी ग्रेवाल का बेटा गुरफतेह ग्रेवाल और जसविंदर भल्ला साथ में दिख रहे हैं।



गिप्पी ग्रेवाल ने लिखा भावुक नोट
गिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने पिता समान बताया। उन्होंने लिखा, ‘यकीन करना बहुत मुश्किल है। मैं सदमे में हूं। वह पूरी इंडस्ट्री में हमारे लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तरह थे, यादें बनाते थे और परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा रिश्ता बहुत मजबूत था। यह सबसे बुरी खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी विरासत उनके काम के माध्यम से जिंदा रहेगी और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं उन यादों को संजो कर रखूंगा, जो हमने साझा कीं और जो सीख उन्होंने मुझे सिखाई। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla: ऑडियो कैसेट से की कॉमेडी करियर की शुरुआत, कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन

जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीक बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें