फ्रांसीसी फिल्म स्टार जेरार्ड देपार्डियू को अभिनेत्री चार्लोट अर्नोल्ड के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पेरिस की एक आपराधिक अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया। चार्लोट अर्नोल्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस पर खुशी जताई है और कहा कि उन्हें इससे राहत महसूस हो रही है।
चार्लोट अर्नोल्ड ने लिखा पोस्ट
आज मंगलवार को इनवेस्टिगेटिंग जज का अभियोग आदेश मिलने के बाद चार्लोट अर्नोल्ड ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे राहत महसूस हो रही है। यह आदेश न्यायिक सत्य के एक रूप को पुनर्स्थापित करता है। मुझे लगता है कि मुझे यह समझने में परेशानी हो रही है कि यह कितना बड़ा मामला है'।