फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश की 'टॉक्सिक' में नादिया के कपड़े किसने किए डिजाइन? कियारा के किरदार पर निर्देशक गीतू मोहनदास का खुलासा

Wed, 12 Aug 2026 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Toxic Movie: फिल्म 'टॉक्सिक' 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें कियारा आडवाणी को नादिया की भूमिका में देखा जाएगा। हाल ही में निर्देशक गीतू मोहनदास ने उनके लुक को लेकर बात की है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी अहम भूमिका में हैं। बीते दिनों बंगलूरू में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश से लेकर नयनतारा तक, हर किसी ने कियारा के किरदार की तारीफ की। खुद कियारा ने भी कहा कि यह उनके अब तक के करियर का सबसे दिलचस्प किरदार है। कियारा 'टॉक्सिक' में नादिया की भूमिका में हैं। उनका लुक भी खास तरह का है। किसने तैयार किया है? निर्देशक गीतू मोहनदास ने खुलासा किया है।

विज्ञापन

इस नामी डिजाइनर ने तैयार किए नादिया के कॉस्ट्यूम
'टॉक्सिक' के निर्देशन की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है। उन्होंने हाल ही में बताया कि फिल्म में कियारा के नादिया के किरादर के लिए मनीष मल्होत्रा ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। गीतू ने मनीष की समझ को लेकर तारीफ की और कहा कि वे आप किरदार और मूमेंट के हिसाब से जो लुक चाहते हैं, मनीष उसे बहुत अच्छी तरह समझते हैं। उनके बनाए कपड़ों में कियारा का नादिया का किरदार भी दमक उठा।

गीतू मोहनदास - फोटो : इंस्टाग्राम
गीतू मोहनदास ने क्या कहा?
डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान की हैं। इवेंट में गीतू ने जो साड़ी पहनकर शिरकत की, वह भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की। निर्देशक ने पोस्ट के साथ लिखा है कि
  • मुझे 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनने का मौका मिला। 
  • मनीष मल्होत्रा के साथ कियारा के लुक पर काम करना और बारीकियों पर वे कितना गौर करते हैं, यह खुद महसूस करना एक अलग ही अनुभव था। 
  • हर ड्रेप, कढ़ाई का हर धागा और हर फिनिशिंग बहुत सोच-समझकर की गई थी। 
  • किसी भी चीज को यूं ही नहीं छोड़ा गया था। मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि वे इस प्रोसेस को कितना पर्सनल बना देते हैं।
  • मनीष किरदार, उस पल और उस मूड को समझते हैं, जिसे आप बनाना चाहते हैं। कहानी के हिसाब से आउटफिट तैयार करते हैं। 
  • उनके बनाए कपड़ों में 'नादिया' का किरदार जीवंत हो उठा। शुक्रिया मनीष। आपके साथ दोबारा काम करने के लिए इंतजार कर रही हूं।
     
विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
फिल्म 'टॉक्सिक' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें यश और कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें