इस नामी डिजाइनर ने तैयार किए नादिया के कॉस्ट्यूम
'टॉक्सिक' के निर्देशन की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है। उन्होंने हाल ही में बताया कि फिल्म में कियारा के नादिया के किरादर के लिए मनीष मल्होत्रा ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। गीतू ने मनीष की समझ को लेकर तारीफ की और कहा कि वे आप किरदार और मूमेंट के हिसाब से जो लुक चाहते हैं, मनीष उसे बहुत अच्छी तरह समझते हैं। उनके बनाए कपड़ों में कियारा का नादिया का किरदार भी दमक उठा।
गीतू मोहनदास ने क्या कहा?
डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान की हैं। इवेंट में गीतू ने जो साड़ी पहनकर शिरकत की, वह भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की। निर्देशक ने पोस्ट के साथ लिखा है कि
- मुझे 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनने का मौका मिला।
- मनीष मल्होत्रा के साथ कियारा के लुक पर काम करना और बारीकियों पर वे कितना गौर करते हैं, यह खुद महसूस करना एक अलग ही अनुभव था।
- हर ड्रेप, कढ़ाई का हर धागा और हर फिनिशिंग बहुत सोच-समझकर की गई थी।
- किसी भी चीज को यूं ही नहीं छोड़ा गया था। मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि वे इस प्रोसेस को कितना पर्सनल बना देते हैं।
- मनीष किरदार, उस पल और उस मूड को समझते हैं, जिसे आप बनाना चाहते हैं। कहानी के हिसाब से आउटफिट तैयार करते हैं।
- उनके बनाए कपड़ों में 'नादिया' का किरदार जीवंत हो उठा। शुक्रिया मनीष। आपके साथ दोबारा काम करने के लिए इंतजार कर रही हूं।
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
फिल्म 'टॉक्सिक' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें यश और कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।