इजराइल से किया है संपर्क
आगे अपनी पोस्ट में निर्देशक युवल अब्राहम ने कहा, ‘हमने इज़राइल के सिनेमाघरों से संपर्क किया है और उन्हें फिल्म मुफ्त में देने की पेशकश की है, इस उम्मीद में कि यह देश में अभी से प्रदर्शित हो जाएगी, साथ ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में भी। इसे छिपाने के उद्देश्य से की जा रही भारी हिंसा के बावजूद इसका प्रदर्शन एक साहसिक निर्णय होगा। मुझे पता है कि फिल्म देखने की बहुत मांग है, और मुझे उम्मीद है कि इस तरह, हर कोई इसे जल्द ही देख पाएगा, चाहे सिनेमाघरों में या कुछ हफ्तों में ऑनलाइन।’
क्यों विवादित है फिल्म 'नाजा' ?
फिल्म ‘नाजा’ को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ था। जिसका मुख्य कारण डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कंटेंट था।
- नाजा डॉक्यूमेंट्री मे गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के इजराइल द्वारा सुनियोजित सामूहिक नरसंहार के पीछे की योजनाओं को विस्तार से दर्शाती है।
- इजराइल के तेल अवीव की छतों पर रात में गुप्त रूप से फिल्माया गया था।
- इसमें 24 इजराइली सैन्य खुफिया अधिकारियों और सैनिकों के साथ किए गए महत्वपूर्ण साक्षात्कार शामिल हैं।
- फिल्म का निर्देशन युवल अब्राहम पहले भी अपनी एक डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के लिए अवॉर्ड जीत चुके है।
- इस डॉक्यूमेंट्री में दक्षिणी वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों को उनके घरों से जबरन निकालने के लिए इजरायली सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है।