फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस को इज्जत के साथ खेला और जीता जा सकता है’, गौरव खन्ना ने विनर बनने के बाद शेयर की अपनी जर्नी

Mon, 08 Dec 2025 10:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Post: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन चुके हैं। सोमवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस रियलिटी शो में अपनी जर्नी को याद किया।
विज्ञापन
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जब टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया था, तो कुछ ही हफ्तों बाद में खुद को शो का विनर बता दिया था। यही बात सच भी साबित हुई, विनर की ट्रॉफी लेकर गौरव खन्ना की घर गए। रियलिटी शो बिग बॉस 19 की अपनी जर्नी को गौरव खन्ना ने याद किया है, एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वह अपने मन की बातें बयां कर रहे हैं। 

गौरव ने लिखा- बिना लड़े-झगड़े भी शो जीता जा सकता है 

विज्ञापन

गौरव खन्ना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब एक वादे से शुरू हुआ। एक वादा कि मैं बिग बॉस के घर में चिल्लाने, लड़ने नहीं बल्कि अपनी सच्चाई पर अडिग रहने के लिए आया हूं। 106 दिन बाद वह वादा एक विरासत बन गई है। लोगों ने पूछा, ‘गौरव क्या करेगा?’ और आज जवाब सोने की तरह चमक रहा है, गौरव ट्रॉफी घर ले आया। कोई गंदी लड़ाई नहीं, कोई गाली-गलौज नहीं, बस समझदारी, वफादारी, कड़ी मेहनत और एनर्जी के साथ मैंने साबित कर दिया कि बिग बॉस को इज्जत के साथ खेला और जीता जा सकता है।’ 
 




ये खबर भी पढ़ें: 'शो में अकेली रही और रोई, सबसे अच्छी दोस्त मुझ पर चिल्लाई'; 'बिग बॉस 19' में ऐसा रहा तान्या मित्तल का सफर 
विज्ञापन


सलमान खान को कहा शुक्रिया 
गौरव खन्ना अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘हर कदम पर गाइड करने और मोटिवेट करने के लिए सलमान खान सर का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सफर इमोशनल, जबरदस्त और कभी न भूलने वाला है। ट्रॉफी घर आ गई है। कहानी पूरी हो गई है।

फिनाले में पहुंचे थे ये प्रतियोगी
कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर तो गौरव खन्ना बने। वहीं फरहाना भट्ट रनर-अप बनीं, प्रणित मोरे तीसरे और तान्या मित्तल चौथे स्थान पर रहीं। इस सीजन को भी सलमान खान ने होस्ट किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें