फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: पैपराजी की हरकतों पर गौहर का फूटा गुस्सा, प्रज्ञा जायसवाल के समर्थन में उठाई आवाज, बोलीं- हद है

Tue, 08 Jul 2025 12:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauahar Khan Supports Pragya Jaiswal: हाल ही में गौहर खान ने एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल का समर्थन किया और पैप्स को खरी-खोटी सुनाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन
प्रज्ञा जायसवाल और गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाई दुनिया में हम अक्सर देखते हैं कि पैपराजी सितारों के सार्वजनिक पलों को कैद करते हैं। इस बार अभिनेत्री गौहर खान पैप्स पर भड़क गई हैं, क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल पर भद्दे तरीके से कमेंट्स किए थे। इसी मामले पर गौहर खान ने प्रज्ञा का समर्थन किया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा। 

गौहर खान हुईं नाराज

विज्ञापन

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल को पैप्स द्वारा भद्दे कमेंटस मिले। इसी वीडियो को लेकर अब गौहर खान ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए स्टोरी के कैप्शन में लिखा, ‘क्या पैप्स छेड़छाड़ की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो लगातार अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। आप लोग सीमाएं पार नहीं कर सकते हैं।’

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 
आपको बताते चलें कि प्रज्ञा जायसवाल बीते दिनों जायद खान के जन्मदिन में शामिल होने पहुंची थीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी। पैपराजी  से फोटोज क्लिक कराने के बाद जैसी ही वो वापस जाने लगीं, तो पैप्स उन्हें अभद्र तरीके से बुलाते हैं। इस वजह से एक्ट्रेस गुस्सा भी हो जाती हैं। वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Sourav Ganguly: 'दादा' की बायोपिक के लिए राजकुमार राव हुए फाइनल? अब तक किन-किन एक्टर्स का आया नाम


गौहर खान के बारे में
हाल ही में गौहर खान 'फौजी 2' टीवी शो से चर्चा में हैं। इस शो में अभिनेत्री गौहर खान ने लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की भूमिका निभाई है। इसके अलावा बात करें, तो 'फौजी 2' संदीप सिंह द्वारा निर्मित है। इसका कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है, पटकथा अमरनाथ झा ने लिखी है, संवाद अनिल चौधरी और चैतन्य तुलस्यान ने लिखे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें