फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिजीत सिंह के स्टेज पर ‘काहे मोसे’ गाने पर रोने लगे थे गर्वित-प्रियांश; कहा- ‘वो सब सपने जैसा था’

Fri, 22 May 2026 07:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaahe Mose Song: सिंगर गर्वित सोनी और प्रियांश श्रीवास्तव का नया गाना ‘काहे मोसे’ कई लोगो का फेवरेट बन चुका है। पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने भी इस गाने को कॉन्सर्ट में गाया था। गर्वित-प्रियांश ने इस लम्हे को याद कर काफी इमोशनल बातें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
काहे मोसे गाना अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर अरिजीत सिंह ने जब हजारों लोगों के सामने ‘काहे मोसे’ गाया और स्टेज पर रुककर कहा, ‘गर्वित-प्रियांश का नाम याद रखना’ तो सोशल मीडिया पर लोग इसे एक ‘फुल-सर्कल मोमेंट’ कहने लगे। उस पल को याद करते हुए दोनों म्यूजिक प्रोड्यूसर्स ने अपनी भावनाएं शेयर कीं।

गाने पर क्या बोले गर्वित-प्रियांश?

विज्ञापन

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में गर्वित ने कहा, ‘पिछले चार वर्षों से हमारा सिर्फ एक ही मकसद रहा है। ऐसा म्यूजिक बनाना जो हमें खुद खुशी दे। हमने हमेशा वही गाने रिलीज किए जिन्हें सुनकर हमें अच्छा लगता था।’

वहीं प्रियांश ने कहा, ‘हमने कभी यह नहीं सोचा कि क्या ट्रेंड करेगा या लोग हमसे क्या उम्मीद करते हैं। हमने बस वही म्यूजिक बनाया जो हमें ईमानदार और दिल से लगा।’

अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जब अरिजीत ने गाया 'काहे मोसे'
उस खास पल को याद करते हुए गर्वित ने कहा, ‘जब अरिजीत दादा ने ‘काहे मोसे’ गाया और हमारा नाम लिया, तो हमें यकीन ही नहीं हुआ। हम दोनों रो पड़े थे। वो पल बेहद इमोशनल, खूबसूरत और किसी सपने जैसा था।’

प्रियांश ने आगे कहा, ‘उस वक्त हमें लगा कि वर्षों की मेहनत अब लोगों तक पहुंचने लगी है। ऐसा महसूस हुआ कि लोग हमारे काम को नोटिस करने लगे हैं और हमारी कोशिशों का असर दिख रहा है।’

गर्वित ने आखिर में कहा, ‘वो पल हमारे लिए बहुत बड़ा था और उसने हमें मोटिवेट किया। लेकिन आज भी हमारा मकसद वही है, ऐसा म्यूजिक बनाना जो हमें दिल से खुशी दे।’

विज्ञापन

काहे मोसे गाने के बारे में 
‘काहे मोसे’ हाल ही में रिलीज हुआ एक बेहद पॉपुलर और रोमांटिक हिंदी गाना है। इसे गर्वित सोनी और प्रियांश श्रीवास्तव ने गाया और कंपोज किया है। रिलीज के बाद से ही गाने की खूब सराहना मिल रही थी, लेकिन जब अरिजीत ने इसे कॉन्सर्ट में गाया, तो ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें