गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ का एक दृश्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहाड़ी लोगों का संघर्ष बयां करती है ‘बिरणी आंखी’
इस फिल्म की कहानी आम पहाड़ी लोगों का संघर्ष बयां करती है। साथ ही प्रेम जैसा भावनात्मक पक्ष भी फिल्म को खास बनाता है। फिल्म ‘बिरणी आंखी’ अब वीडियोज अलार्म ऐप पर उपलब्ध है। इसे दर्शक कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार और समर्थन उत्तराखंडी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अब तक ये फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं
वीडियोज अलार्म ओटीटी प्लेटफॉर्म भारत सहित 18 देशों में देखा जा रहा है, जो कि अपने आप में इस ओटीटी की लोकप्रियता को दर्शाता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक ‘असगार’, ‘मीठी मां कु आर्शीवाद’, ‘रत्ब्याण’, ‘धरती म्यारा कुमाऊं की’, ‘शहीद’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
आने वाले दिनों में भी यहां कई नई फिल्में देखने को मिलेगी। यह ऐप एंड्रॉइड फोन, आईओएस फोन और एंड्रॉइड टीवी पर भी उपलब्ध है। इसे आप सिर्फ 99 रुपए प्रतिवर्ष में देख सकते हैं।