आज गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने घर बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आते हैं। दस दिनों तक यह उत्सव चलता है और भगवान गणेश की पूजा अर्चना होती है। इसके बाद विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दी जाती है। कई फिल्मी सितारे भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा से मना रहे हैं। कुछ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर के बेटे ने घर पर बनाई बप्पा की प्रतिमा
करीना कपूर खान के घर हर साल गणपति बिठाए जाते हैं। सैफ और करीना अपने बच्चों के साथ गणपति उत्सव मनाते हैं। आज गणेश चतुर्थी पर करीना कपूर के छोटे बेटे जेह ने घर पर ही बप्पा की प्रतिमा बनाई है। सैफ अली खान ने भी बेटे की मदद की। करीना ने कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं और लिखा है, 'जेह बाबा ने बनाई है यह प्रतिमा। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामना'।
खिलाड़ी ने दी शुभकामना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामना दी है। बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं। 11 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही है।
कैलाश खेर ने साझा किया पोस्ट
सिंगर कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज साझा किए हैं, जिनमें वे भगवान गणपति की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़े खड़े हैं। इसके साथ लिखा है, 'ॐ गं गणपतये नम:'।
सोनू सूद-तेजस्वी-करण
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने घर बिठाए बप्पा
अभिनेता सोनू सूद हर साल अपने घर गणेश चतुर्थी पर बिप्पा को बिठाते हैं। इस बार भी वे प्रतिमा लेकर आए हैं। अभिनेता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे गणपति की पूजा-आरती करते दिख रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने दी शुभकामना
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फैंस को शुभकामाएं दी हैं और जीवन में खुशहाली की कामना की है। माधुरी दीक्षित ने भी फैंस को बधाई दी है।
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
मराठी लुक में उर्फी ने शेयर किए फोटोज
मॉडल और अभिनेत्री उर्फी जावेद ने भी गणपति उत्सव की बधाई दी है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज साझा किए हैं, जिनमें वे महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फैंस को शुभकामना दी हैं।
शरवरी-काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शरवरी और काजोल के घर गणपति उत्सव की रौनक
अभिनेत्री काजोल और शरवरी ने भी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटोज साझा करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेता अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'आपको और आपके परिवार को गणेश चथुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! गणपति बप्पा मोरया'।
अदा शर्मा ने दिखाई कलाकारी
अभिनेत्री अदा शर्मा ने भी अपना एक वीडियो साझा किया है। वे ट्रेन से यात्रा करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने डायरी पर कलम से बप्पा की प्रतिमा उकेरी है। बैकग्राउंड में गणपति वंदना चल रही है, जो अदा शर्मा ने ही गायी है।
अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।
रुपाली गांगुली-मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पा के स्वागत में खूब थिरकीं मृणाल ठाकुर
चर्चित अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी अपने घर भगवान गणेश का स्वागत किया है। वहीं, मृणाल ठाकुर भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा को लेकर गईं। इस दौरान वे ढोल की थाप पर जमकर नाचीं।