फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: थमन ने राम चरण के फैंस से क्यों मांगी माफी? गेम चेंजर के ओरिजनल साउंड ट्रैक पर दी नई जानकारी

Sun, 02 Feb 2025 09:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

म्यूजिक कंपोजर थमन ने पहले वादा किया था कि गेम चेंजर का ओरिजिनल साउंडट्रैक 1 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, रिलीज में देरी हुई, जिससे प्रशंसक निराश हो गए। 
विज्ञापन
जानिए कब और कहां ओटीटी पर देख सकेंगे गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हुई। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन कमाई के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं अब सिनेमाघरों में फैंस को खींचने के लिए निर्माता कई तरह की योजनाएं बना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म का ओरिजनल साउंड ट्रैक रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस पर अब म्यूजिक कंपोजर थमन ने नया अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

थमन ने मांगी माफी
म्यूजिक कंपोजर थमन ने पहले वादा किया था कि गेम चेंजर का ओरिजिनल साउंडट्रैक (औएसटी) 1 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, रिलीज में देरी हुई, जिससे प्रशंसक निराश हुए। अपने नए पोस्ट में थमन ने देरी के लिए माफी मांगी और घोषणा की कि गेम चेंजर का ओरिजनल साउंड ट्रैक अब आज यानी 2 फरवरी, 2025 शाम 6:03 बजे रिलीज किया जाएगा। इसके बाद आज फिर दर्शकों को फिल्म के ओरिजिनल साउंड ट्रैक रिलीज होने का इंतजार रहेगा।

साउंड ट्रैक में होंगे 16 गाने
थमन ने यह भी बताया कि गेम चेंजर के ओरिजनल साउंड ट्रैक में 16 ट्रैक होंगे और बताया कि द सोल ऑफ अप्पन्ना उनका निजी पसंदीदा ट्रैक है। प्रशंसक बेसब्री से साउंडट्रैक का इंतजार कर रहे हैं और यह देखना बाकी है कि इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। उम्मीद है इसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को भी मिले।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें