फिल्म की आज की कमाई
'गेम चेंजर' की हालत बेहद खस्ता रही। वीकएंड पर फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.8 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म की कुल कमाई
आज की कमाई के साथ अब 'गेम चेंजर' का कुल कलेक्शन 93.3 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। चलिए फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालते हैं...
अपनी फिल्मों से पिछड़े राम चरण
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ती चली गई। वीकडेज में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है। राम चरण पिछली बार 'आरआरआर' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब यह फिल्म राम चरण की फ्लॉप लिस्ट में शामिल होने वाली है।
फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।