फिल्म निर्माता ने अंत में कहा, "बहुत सारी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं। यह वाकई बहुत अच्छा लगता है कि हमारी फिल्म उन कुछ फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक दोबारा सिनेमाघरों में आनंद ले रहे हैं।"
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 2023 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज के एक साल पूरे करेगी। इस अवसर से पहले, अनिल शर्मा की निर्देशित फिल्म को 4 अगस्त को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) के साथ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। अब निर्देशक ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने के अपने अनुभव को साझा किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
दिव्यांगजनों के लिए खुश हैं अनिल शर्मा
इस बारे में बात करते हुए फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, "ऐसा लगा जैसे पहली बार जब गदर 2 लगी थी सिनेमा में। मैं बहुत खुश हूं कि दिव्यांगजनों ने इस फिल्म का आनंद लिया। हालांकि, पहले मैं उनके लिए दुखी था कि सुनने की कमी के कारण फिल्म को ज्यादा एंजॉय नहीं पाते हैं।" अनिल शर्मा ने आगे कहा, "यह निर्माताओं द्वारा किया गया एक ईमानदार और अच्छा प्रयास था। फिल्म को 15-20 शहरों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया और मुझे पता चला कि वहां भी यह हाउसफुल थी।"
फिल्म को दोबारा रिलीज करने में अनिल शर्मा ने नहीं की मेहनत
उन्होंने आगे कहा, "टीम में हर कोई खुश है। फिल्म 11 अगस्त को एक साल पूरा कर रही है। इस खास मौके पर नए दर्शकों तक पहुंचना हमारे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।" हालांकि, अनिल शर्मा बताते हैं कि आईएसएल अनुवाद के साथ सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से रिलीज करने में उनका ज्यादा हाथ नहीं था। वे कहते हैं, "जिन लोगों को सांकेतिक भाषा आती है, उन्हें इसमें शामिल किया गया। उन्होंने पूरी फिल्म का अनुवाद किया। मुझे ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा।"
विज्ञापन
फिल्म को दोबारा रिलीज करने पर खुश हैं अनिल शर्मा
फिल्म निर्माता ने अंत में कहा, "बहुत सारी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं। यह वाकई बहुत अच्छा लगता है कि हमारी फिल्म उन कुछ फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक दोबारा सिनेमाघरों में आनंद ले रहे हैं।"