फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी विवाद: गायक के पक्ष में आया FWICE, प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Thu, 22 Oct 2026 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने सिंगर का पक्ष लिया है।
  • इस संबंध में फिल्म बॉडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। 
  • इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedalermehndiofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को बीते दिनों उत्तराखंड में कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। सिंगर मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनका अंदाज कुछ ऐसा दिखा कि राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर नाराजगी जाहिर कर दी। मंच पर मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स सिंगर के पक्ष में आए हैं और दावा किया है कि वे शराब नहीं पीते हैं। अब फिल्म बॉडी ने भी दलेर मेहंदी का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म बॉडी ने क्या कहा?
अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। इसमें  उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा देलर मेहंदी का कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अपमान किए जाने का जिक्र है। फिल्म बॉडी ने पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव से कलाकारों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने का आग्रह किया है। 

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह ने उठाया था सवाल
  • इवेंट के दौरान, मंत्री स्टेज पर चढ़ गए और मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया। 
  • उन्होंने सिंगर से कहा, 'तुम बोल भी नहीं सकते; तुम गाओगे कैसे'? इसके बाद दलेर मेहंदी के भाई व मशहूर सिंगर मीका सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया कि दलेर ने परफॉर्मेंस से पहले शराब पी थी। 
  • मीका सिंह ने कहा कि दलेर मेहंदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बीमार होने के बावजूद उन्होंने परफॉर्म किया। 
  • उन्होंने उनियाल से माफी भी मांगी और मंत्री के इस दावे पर सवाल उठाया कि सिंगर को इवेंट के लिए 35 लाख रुपये ऑफर किए गए थे।

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
कहा- संवेदनशीलता और समझदारी से सुलझाना चाहिए
अब फिल्म फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा है, 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की ओर से हम मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़ी रिपोर्टेड घटना पर अपनी गहरी चिंता जाहिर करना चाहते हैं, जिन्हें उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने एक धार्मिक, नवरात्रि से जुड़े कम्युनिटी इवेंट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सबके सामने डांटा था'।
फेडरेशन ने कहा कि उनियाल कथित तौर पर दलेर के परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर चढ़ गए, उन्हें डांटा और रुकने को कहा। इसमें कहा गया कि मंत्री ने सिंगर की फिजिकल कंडीशन, उनके बोलने या खड़े होने की क्षमता और इस बात पर चिंता जताई कि वह लाइव गा रहे थे या लिप-सिंक कर रहे थे। पत्र में कहा गया, 'हालांकि हम पब्लिक इवेंट्स को आसानी से कराने की अहमियत को समझते हैं, लेकिन ऐसी चिंताओं को पब्लिक में डांटने के बजाय सेंसिटिविटी और समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए'।

विज्ञापन

फेडरनेशन ने प्रधानमंत्री से किया यह आग्रह
फेडरनेशन ने कहा कि दलेर शराब नहीं पीते। सर्जरी से रिकवरी के दौरान उन्हें सेहत से जुड़ी दिक्कतें हैं। ऐसे हालात में, किसी आर्टिस्ट की हालत के बारे में कोई नतीजा निकालने से पहले संयम बरतना बहुत जरूरी है। फेडरेशन ने देश के सांस्कृतिक ताने-बाने में दलेर मेहंदी के योगदान पर भी जोर दिया। फेडरेशन ने कहा, 'दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत में चर्चित नाम हैं, जिनके गानों और परफॉर्मेंस ने उन्हें पीढ़ियों से बड़े पैमाने पर पहचान दिलाई है। इतने सीनियर आर्टिस्ट का सार्वजनिक रूप से अपमान पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत दुख की बात है'।
फेडरनेशन ने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों और पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव को सलाह दें कि वे कलाकारों और परफॉर्मर्स के साथ डील करते समय संवेदनशीलता बरतें। साथ ही उम्मीद जताई कि फेडरनेशन की चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें