'अनुपमा' के सेट पर लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सुबह पांच बजे आग लगी, इसलिए सेट पर कोई नहीं था’
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष ने आगे कहा कि हम फिल्म सिटी के एमडी और हेल्थ एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट से मीटिंग कर रहे हैं। अशोक दुबे और यूनियन की टीम आज ही मिल रही है। इस बार ये मामला दबेगा नहीं। हादसे के वक्त सेट पर कोई कलाकार या क्रू मौजूद नहीं था, सिर्फ सुरक्षा गार्ड थे। इस पर उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे आग लगी, इसलिए कोई वहां नहीं था। वरना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। कब तक भगवान भरोसे चलेंगे हम?
यह खबर भी पढ़ेंः Anupamaa: 'अनुपमा' के सेट पर लगी भयंकर आग, फिल्म सिटी में मचा हड़कंप; वीडियो आया सामने
‘इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे, कोर्ट तक जा सकता है मामला’
आखिर में बीएन तिवारी ने कहा, 'अगर सेट जलाकर इंश्योरेंस क्लेम लेने का धंधा चल रहा है, तो यूनियन अब बख्शेगी नहीं। इस बार मामला कोर्ट तक भी जा सकता है। हम इन प्रोड्यूसर्स पर सख्त कारवाई करने के लिए तैयार है। इस बार चुप नहीं बैठेंगे। ये सिर्फ सेट नहीं जला है, इंडस्ट्री की लापरवाही की परतें भी खुली हैं। अगर अब भी आंखें मूंद ली गईं, तो अगली आग शायद किसी की जान ले लेगी। हम बख्शेंगे नहीं।'
बच गया पास में ही लगा ‘डोरी’ का सेट
‘अनुपमा’ के दो सेट हैं। एक फिल्म सिटी ऑफिस के पास और दूसरा ‘बिग बॉस’ के सेट के सामने। आग फिल्म सिटी ऑफिस के पास वाले सेट पर लगी। पास ही अमर उपाध्याय के शो ‘डोरी’ का सेट भी था, जो बच गया। हमने इस बारे में प्रोड्यूसर राजन शाही और उनकी टीम से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।