फिल्म 'मर्सल' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सरकार' के दौरान विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
जन-नायकन
अब जब विजय अभिनेता से नेता बन चुके हैं तब भी उनकी फिल्म 'जन-नायकन' विवादों में उलझकर तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर की पाॅलिटिकल पार्टी टीवीके ने करूर में एक जनसभा की थी, जिसमें भगदड़ हुई और चालीस लोगों की जान चली गई।
यह फिल्म विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। ‘जन नायकन’ इस साल जनवरी में रिलीज होनी थी पर अब तक प्रदर्शित होने के लिए तरस रही है। हालांकि, इसे करूर भगदड़ के चलते नहीं, दूसरी वजहों से रोका गया है। इसे बेहतर तरीके से समझते हैं..
- फिल्म को 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी करने से मना कर दिया।
- बोर्ड को मिली एक शिकायत के मुताबिक फिल्म में कुछ दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले और भारतीय सेना को गलत तरीके से दिखाने वाले हैं। ऐसे में फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया।
- इसके अलावा कहा गया कि फिल्म में लगभग 50 से अधिक ऐसे राजनीतिक संवाद हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड ने हटाने या म्यूट करने का निर्देश दिया था।
- मेकर्स इस मामले को मद्रास हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक ले गए। हाई कोर्ट ने फिलहाल सेंसर प्रक्रिया पूरी न होने तक रिलीज पर रोक बरकरार रखी है।
- अब अप्रैल में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक फिल्म होने की वजह से, सेंसर बोर्ड से अनुमति मिलने के बावजूद, चुनाव खत्म होने तक इसकी रिलीज मुश्किल ही लग रही है।
- इसकी नई रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हाल ही में विजय ने फिल्म में हो रही देरी को एक साजिश बताया था। मेकर्स को उम्मीद है कि चुनाव खत्म होने के बाद यह फिल्म रिलीज हो सकेगी।
विजय थलापति, नेट्टी नटराजन
- फोटो : सोशल मीडिया