कृति की हिरनी सी चाल ने खींचा ध्यान
मिरर वर्क वाली लहंगा ड्रेस पहनकर कृति जब रैंप पर उतरीं तो उनकी हिरनी सी चाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास से लबरेज होकर उन्होंने रैंप वॉक की।
शोस्टॉपर बनीं कृति सेनन
रैंप पर कृति सेनन चर्चित फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। बता दें कि कृति ने अभिनव का 'इन टू द वाइल्ड 2026' सालाना काउचर प्रेजेंट किया। इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क और नेचर से प्रेरित मोटिफ्स को एक साथ लाया गया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी करके लुक कंपलीट किया।
अभिनव मिश्रा ने कृति की तारीफ में क्या कहा?
अभिनव मिश्रा ने लिखा है, 'हमारी शोस्टॉपर म्यूज कृति सेनन एक शानदार ब्लैक लहंगा पहनकर 'इन टू द वाइल्ड' में आईं। इसमें हमारा सिग्नेचर मिरर वर्क, बारीक हाथ की कढ़ाई, मेटैलिक सजावट और घोड़े की नक्काशी दिखाई गई, यह सब दिल्ली में तारों भरी चांदनी रात में हुआ। कुटूर, कारीगरी और अचानक होने वाली चीजों की भावना का जश्न मनाने वाली एक शाम के लिए कृति का हमारे साथ होना बहुत खुशी की बात है।