फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्राइडे ओटीटी रिलीज: इस वीकएंड ओटीटी पर बजेगी मनोरंजन की बंसी; दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

Thu, 03 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday OTT Release: इस शुक्रवार को ओटीटी पर मनोरंजन का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है। जानिए इस बार की लिस्ट में क्या-क्या खास है?
विज्ञापन
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर के पहले वीक में ओटीटी पर खूब धमाल होने वाला है। यह वीकएंड थोड़ा लंबा भी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ शनिवार-इतवार की छुट्टी। मनोरंजन के शौकीनों के पास घर बैठे फिल्में और सीरीज देखने का बढ़िया मौका है। इस बार की लिस्ट भी खूब दिलचस्प है।

विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 20
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वीकएंड उनका यह इतंजार पूरा हो रहा है। एक बार फिर सलमान खान ही इसमें बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। यह शो 06 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा। इस बार शो में कई चीजें खास हैं। करण अर्जुन वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा। वहीं, 'वरदान' मिलने का कॉन्सेप्ट भी है। 

द कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
द कोर्ट
कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में जिनकी दिलचस्पी है, वे इस वीक यह सीरीज देख सकते हैं। 'द कोर्ट' एक तमिल सीरीज है। इसकी कहानी एक ऐसे युवा वकील याझिनी की है, जिसे हकलाने की समस्या है। उसके पिता भी एक नामी वकील हैं। एक दिन याझिनी अपने ही पिता के आमने-सामने होती है। यह सीरीज 4 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

धमाल 4 - फोटो : एक्स
धमाल 4
अजय देवगन अभिनीत 'धमाल 4' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 04 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इंद्र कुमार निर्देशित 'धमाल 4' में अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा समेत कई अन्य सितारे भी हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।

फिल्म 'डीसी' - फोटो : सोशल मीडिया
डीसी
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज अभिनीत फिल्म 'डीसी' सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। अरुण मथेश्वरन निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 04 सितंबर से यह सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। हिंदी पट्टी वाले दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

'उन्मादम' - फोटो : सोशल मीडिया
'उन्मादम'
यह मलयालम भाषा की एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 31 जुलाई 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर आ रही है। कुंचको बोबन और लिजोमोल जोस अभिनीत फिल्म 4 सितंबर 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सिद्दीक, कृष्णा प्रभा, विशाक नायर, सुधीश और सबुमोन अब्दुसमद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन किरण दास ने किया है। 

'गांधारी' - फोटो : सोशल मीडिया
'गांधारी'
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'गांधारी' आज गुरुवार 03 सितंबर को ओटीटी पर आ रही है। देवाशीष मखीजा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जिसकी बच्ची का अपहरण कर लिया जाता है। तापसी की आंखों की रोशनी चली जाती है। मगर, वे विशेष प्रशिक्षण लेकर बिटिया की तलाश में निकलती हैं। फिल्म में इश्वाक , छाया कदम और और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। फिल्म 'गांधारी' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

द जेंटलमैन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
द जेंटलमैन सीजन 2
यह एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज का दूसरा सीजन आज गुरुवार 03 सितंबर से आएगा। इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब द जेंटलमैन सीजन 2 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।

द हार्ड कॉर्प्स
यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। यह एक ऐसे पूर्व सैनिक की कहानी है, जो इराक और अफगानिस्तान युद्ध से लौट है। बाद में एक चैंपियन बॉक्सर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के रूप में नियुक्त होता है। यह फिल्म आज 03 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

कॉमन मैन कान्हो - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमन मैन कान्हो 
यह गुजराती भाषा की सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण को इंसानों की समस्या को सुलझाने के लिए जमीन पर आते हैं और एक आम इंसान की तरह रहते हैं। 02 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। हालांकि, यह सीरीज गुजराती भाषा में ही उपलब्ध होगी।

स्टार वॉर्स-द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार वॉर्स-द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू
अगर साइंस फिक्शन फिल्मों में आपको दिलचस्पी है तो इस वीक इसे देखा जा सकता है। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 02 सितंबर से ओटीटी पर आ चुकी है। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन

टर्निंग पॉइंट-जेनरेशन 9/11 - फोटो : सोशल मीडिया
टर्निंग पॉइंट-जेनरेशन 9/11
यह एक डॉक्यूमेंट्री है। इसमें 9/11 हमले के 25 साल बाद उन परिवारों और बच्चों की जिंदगी को दिखाया गया है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया था। इसका प्रीमियर 02 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें