फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर रहेगी एंटरटेनमेंट की आजादी; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Thu, 13 Aug 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Friday OTT Releases: वीकएंड, आजादी का पर्व और छुट्टी...; इस खूबसूरत संयोग पर परिवार के साथ घर बैठे ही ओटीटी पर कुछ बढ़िया सा सिनेमा देखना चाहते हैं, तो इस बार कई शानदार विकल्प हैं। जानिए
विज्ञापन
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज को तैयार है। मनोरंजन के शौकीन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिवार के साथ यह फिल्म देखने का प्लान कर रहे होंगे। मगर, जिन्हें छुट्टी के दिन घर बैठे ही एंटरटेनमेंट का डोज चाहिए, उनके लिए भी काफी कुछ दिलचस्प है। यह समझ लीजिए कि आजादी के पर्व पर एंटरटेनमेंट की भी खूब आजादी मिलने वाली है। क्या-क्या है इस बार लिस्ट में? जानिए

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
'भारत भाग्य विधाता'
कंगना रनौत की यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस वीक ओटोटी पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को दर्शक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। कंगना की यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

आखिरी सवाल - फोटो : एक्स
आखिरी सवाल
संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म भी इस वीकएंड देखी जा सकती है। फिल्म 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 14 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसे लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है। फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में हैं। 

कॉकटेल 2 - फोटो : x
'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म भी इस बार की लिस्ट में शामिल है। 'कॉकटेल 2' 14 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 

'बिग बॉस- द कॉमन मैन' - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस- द कॉमन मैन' 
यह तमिल भाषा के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का एक डिजिटल प्री-शो और स्पिन-ऑफ है। यह 16 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। इसे दर्शक जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह नया रियलिटी शो 'बिग बॉस' की दुनिया का ही एक हिस्सा है, जिसमें आम लोगों को कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाया जा रहा है। शो का विनर विजय सेतुपति द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस तमिल' के आने वाले सीजन 10 में हिस्सा लेने का हकदार होगा।

द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेटर्स 2
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन आ चुका है। करण जौहर के इस रियलिटी शो के दूसरे सीजन में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा समेत 21 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है।। 'द ट्रेटर्स सीजन 2' 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 

माय ब्रिलियंट करियर - फोटो : सोशल मीडिया
माय ब्रिलियंट करियर
यह वेब सीरीज माइल्स फ्रैंकलिन उपन्यास पर आधारित है। फिलिपा नॉर्थईस्ट इसमें सिबिला मेल्विन की भूमिका में हैं, जो एक स्वतंत्र विचारों वाली युवती है। वह लेखिका बनना चाहती है। मगर, परिवार शादी का दबाव डालता है। पड़ोसी से मुलाकात के बाद सिबिला की जिंदगी में एक ट्विस्ट आता है। यह सीरीज 13 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अरूपी - फोटो : साभार@imdb
'अरूपी' 
अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो इस वीकएंड 'अरूपी' देख सकते हैं। बता दें कि यह मलयालम भाषा की फिल्म है। 14 अगस्त 2026 से यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म हिंदी, मलयालम और तमिल भाषाओं में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें