फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: इस वीकएंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, OTT पर दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Thu, 19 Nov 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Friday OTT Release: वीकएंड पर ओटीटी पर क्या आ रहा है? सिनेमा के शौकीनों के मन में यह सवाल होगा। 
  • जवाब है-कई दिलचस्प विकल्प हैं। हॉरर और एक्शन से लेकर कॉमेडी तक भरपूर डोज मिलेगा।
  • हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी घर बैठे दर्शक देख सकते हैं। इसके अलावा और क्या है लिस्ट में? जानें
विज्ञापन
ओटीटी पर इस हफ्ते यह खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन के शौकीन खुश हो जाएं। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच अगर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाने का मन नहीं हैं तो घर पर भी भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा। इस वीकएंड ओटीटी के पिटारे में काफी कुछ है। आपको कॉमेडी भी मिलेगी, ड्रामा भी और हॉरर-एक्शन का तड़का भी है। जानें क्या-क्या हैं विकल्प? 

विज्ञापन
Trending Videos

तीन तिगाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
तीन तिगाड़ा
यह रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इसे दर्शक 20 नवंबर 2026 से जी5 पर देख सकेंगे। राजीव राज निर्देशित इस सीरीज में प्रसन्ना बिष्ट, दानिश रजवी और अदिति सारंगधर जैसे सितारे हैं।

'ढिंढोरा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
ढिंढोरा सीजन 2
भुवन बाम और संजीदा शेख की अदाकारी से सजी सीरीज 'ढिंढोरा' का दूसरा सीजन 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। इसमें टिटू मामा परेशानी में फंसते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं संजीदा शेख ने उनकी पत्नी का रोल किया है।

दे विल किल यू - फोटो : सोशल मीडिया
दे विल किल यू
यह एक एक्शन-हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। किरिल सोकोलोव निर्देशित 'दे विल किल यू' को आप 20 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें जाजी बीट्ज, पेट्रीसिया आर्क्वेट, टॉम फेल्टन और हीथर ग्राहम अहम भूमिकाओं में हैं। 

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस
वीकएंड पर आप इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज को देख सकते हैं। इसका निर्देशन अब्दुल कबीज ने किया है। 18 नवंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर आ चुकी है। बता दें कि यह एक वर्कप्लेस कॉमेडी और रोमांटिक सीरीज है। इसकी कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े पर आधारित है, जो घर पर पति-पत्नी हैं, लेकिन ऑफिस में अजनबी बनकर काम करते हैं। दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

मैडेन - फोटो : सोशल मीडिया
मैडेन
अगर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आपकी दिलचस्पी है तो यह आपके लिए है। 'मैडेन' एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी मशहूर अमेरिकी फुटबॉल कोच और कमेंटेटर जॉन मैडेन के जीवन पर आधारित है। 18 नवंबर को यह प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X
द ओडिसी 
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का आनंद भी दर्शक घर बैठे ले सकते हैं। यह 18 नवंबर को प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। इसमें मैट डेमन ओडीसियस के किरदार में हैं। फिल्म में ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया भी हैं।

क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन
यह पॉलिटिकल ड्रामा शो है। इसे मंगेश कंठाले ने बनाया है। उन्होंने ही निर्देशन किया है। सीरीज में शगुन शर्मा, कर्तव्य यादव, जाकिर हुसैन और श्रुती सेठ अहम भूमिकाओं में हैं। 16 नवंबर को यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। यह सीरीज एक ताकतवर राजनीतिक परिवार, धोखे और सत्ता के खेल के खिलाफ एक महिला के संघर्ष पर आधारित है।

'कैंपस डायरीज 2'  - फोटो : सोशल मीडिया
'कैंपस डायरीज 2' 
यह एक टीनएज रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जो अपने नए सीजन के साथ लौट रही है। पुराना गैंग कॉलेज में लौटेगा। सीरीज की कहानी एक बार फिर दोस्ती, प्यार और कॉलेज की घटनाओं के इर्द-गिर्द होगी। यह छह दोस्तों की कहानी पर आधारित है। यह सीरीज प्राइम वीडियो 18 नवंबर को रिलीज होगी।

अनबिल अवन - फोटो : सोशल मीडिया
अनबिल अवन
यह तमिल भाषा की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अशोक सेलवन और प्रीति मुकुंदन लीड भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर भी स्ट्रीमिंग को तैयार है। दर्शक इसे 20 नवंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे। 
विज्ञापन

हाइकु - फोटो : सोशल मीडिया
हाइकु
यह तमिल रोमांटिक फिल्म 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगी थी। 20 नवंबर से दर्शक इसे ओटीटी पर देख पाएंगे। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में एगन, श्रीदेवी अप्पाला और फेमिना जॉर्ज नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें