फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'मां इंटी बंगारम' पर भारी 'कॉकटेल 2'? 'मैं वापस आऊंगा' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Sat, 20 Jun 2026 08:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday Box Office Report: कल सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' ने दस्तक दी। दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया और पहले से लगी फिल्मों का कैसा हाल रहा? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल शुक्रवार को नई फिल्में 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' रिलीज हुईं। इससे पहले 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता', 'पेद्दी', 'हॉन्टेड 3डी' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। बीते दिन किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन

कॉकटेल 2 - फोटो : एक्स
कैसी रही ‘कॉकटेल 2’ की ओपनिंग
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका अंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' कल 19 जून को थिएटर्स में लगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर इसने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। पहले दिन की कमाई के मामले में इसने साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' को पीछे छोड़ दिया है।
  • फिल्म ‘कॉकटेल’ (2012) ने ओपनिंग डे पर 10.95 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना लीड रोल में थे। 
  • 'कॉकटेल' और  'कॉकटेल 2' दोनों फिल्मों को होमी अजदानिया ने ही निर्देशित किया है। 

‘मां इंटी बंगारम’ - फोटो : इंस्टाग्राम
मां इंटी बंगारम
कल 'कॉकटेल 2' के साथ ही सिनेमाघरों में सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' भी रिलीज हुई। इस फिल्म में सामंथा ने एक्शन का दम दिखाया है। उनके काम की तारीफ हो रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए। 'कॉकटेल 2' इस मामले में आगे रही। बता दें कि 'मां इंटी बंगारम' साउथ भाषाओं में रिलीज हुई है।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : X
मैं वापस आऊंगा
दो नई फिल्मों की रिलीज के बाद इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अभिनीत फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 14.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
भारत भाग्य विधाता
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई पर नजर डालें तो लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसे गिन रही है और जल्द विदाई ले लेगी। पहले ही वीक में फिल्म का बुरा हाल है। सातवें दिन यानी गुरुवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को कलेक्शन सिर्फ 10 लाख रुपये रहा। टोटल कमाई 6.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।

'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
हॉन्टेड 3डी
यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी। इस हॉरर फिल्म ने सातवें दिन तक ठीकठाक कमाई की और दर्शकों को आकर्षित किया। मगर, नई फिल्मों की रिलीज के साथ इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 50 लाख रुपये रही। इसका टोटल नेट कलेक्शन 16.40 करोड़ रुपये हुआ है।

राम चरण पेद्दी - फोटो : एक्स@BuchiBabuSana
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' के कलेक्शन में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 250 करोड़ क्लब तक पहुंचना इसके लिए मानो टेढ़ी खीर हो गया है। गुरुवार को इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल शुक्रवार को यानी 16वें दिन कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : एक्स
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत यह फिल्म भी अब लाखों में कमाई कर रही है। गुरुवार को 14वें दिन इसका कलेक्शन 90 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल शुक्रवार को कमाई में और गिरावट देखी गई। इसने कल 40 लाख रुपये जुटाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 49.80 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें