फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, हमलावर ने कई राउंड फायर किए; तीन दिन पहले ही खुला था

Thu, 10 Jul 2025 07:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Firing at Kapil Sharma Kap's Cafe in Canada: हाल में कपिल शर्मा ने कनाडा में एक कैफे खोला। खबर है कि इस कैफे पर बदमाशों ने गोलीबारी की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

 

 

फायरिंग का वीडियो भी बनाया
कपिल के कैफे पर गोलीबारी करते वक्त हमलावर ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर कैफे के बाहर एक कार में बैठा लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ है। ये हमला कथित तौर पर कपिल की टिप्पणियों पर नाराजगी के चलते किया गया है।  

कपिल की तरफ से नहीं आया बयान
हाल ही में कपिल शर्मा ने यह कैफे खोला था। कनाडा में रह रहे भारतीयों के बीच यह काफी पसंद भी किया गया। अब इस कैफे पर गोलाबारी की खबर से हर कोई हैरान है। हालांकि, कपिल शर्मा ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

कॉमेडी शो के नए सीजन को लेकर चर्चा में हैं कपिल 
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब शो के नए एपिसोड में जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हर शनिवार को शो नया एपिसोड जारी होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें