फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: गवाह को धमकाने के आरोप में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नोएडा रेव पार्टी से जुड़ा है मामला

Tue, 28 Jan 2025 10:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूट्यूबर और ओटीटी ‘बिग बॉस 2’ के विनर एल्विश यादव अकसर कही कंट्रोवर्सी का शिकार होते हैं। साल 2023 में एक रेव पार्टी में एल्विश यादव पर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा, मामला भी दर्ज हुआ। अब इसी मामले से जुड़े एक गवाह ने आरोप लगाया है और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है कि एल्विश यादव उन्हें धमका रहा है। जानिए, क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नोएडा रेव पार्टी मामले में गवाह को धमकाने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एडिशनल सिविल जज प्रतिभा के 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। 

सौरभ गुप्ता ने लगाया आरोप

विज्ञापन

इस मामले में गवाह और पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) से जुड़े सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 मई 2024 को एल्विश यादव और उनको सपोर्ट करने वाले कई लोग कार में सवार होकर आए। ये सब लोग राज नगर एक्सटेंशन स्थित सौरभ गुप्ता की सोसायटी में आए और उन्हें धमकाया। गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने इस बारे में नंदग्राम पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दी। 

सौरभ के भाई ने ही रेव पार्टी का मामला उठाया
सौरभ गुप्ता के भाई गौरव ने नवंबर 2023 में रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सौरभ ने आरोप लगाया कि नोएडा में मामला दर्ज होने के बाद से ही एल्विश यादव, दोनों भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रंजिश रखता है। 
विज्ञापन


हत्या की धमकी भी दी है 
सौरभ गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि एल्विश, उन्हें और उनके भाई को झूठे मामले में फंसाने या दुर्घटना कराकर उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि एल्विश यादव हर रोज सोशल मीडिया के जरिए हमें लगातार धमका रहा है। नंदग्राम थाने के एसएचओ धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें