विज्ञान ने लगाए थे 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप
बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में कुछ दिन पहले विज्ञान माने ने पलाश मुछाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विज्ञान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है। विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे। लेकिन बाद में स्मृति और पलाश की शादी टूट गई। विज्ञान का कहना था कि इसके बाद पलाश ने उनसे दूरी बनाई और पैसे वापस नहीं किए।