फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर बने IFFI के फेस्टिवल डायरेक्टर, पहले इस पद पर कर चुके हैं काम

Fri, 01 May 2026 02:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashutosh Gowariker: निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस पर उन्होंने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashutoshgowariker
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के 57वें एडिशन का फेस्टिवल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

गोवारिकर ने फिल्ममेकर शेखर कपूर की जगह ली है। शेखर कपूर ने इस फेस्टिवल के 55वें और 56वें एडिशन की अगुवाई की थी। यह फेस्टिवल हर साल गोवा में होता है।

Trending Videos

गोवारिकर ने दिया अहम योगदान
एक बयान में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि गोवारिकर एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में खास योगदान दिया है। 
मंत्रालय ने कहा, 'IFFI के साथ गोवारिकर का जुड़ाव कई दशकों पुराना है। यह सिनेमाई कला और इंटरनेशनल फिल्म कल्चर के विकास में उनकी गहरी भागीदारी को दिखाता है।'

आशुतोष गोवारिकर, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ashutoshgowariker
क्या बोले गोवारिकर?
गोवारिकर ने कहा कि इस नियुक्ति से उन्हें बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस फेस्टिवल के विकास का गवाह बनने का सौभाग्य मिला है। 1984 में इसमें शामिल होने से लेकर, वर्षों तक इससे जुड़े रहने तक का सफर अच्छा रहा है। 2024 में मैंने इसमें इंटरनेशनल सिनेमा के लिए जूरी प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया।'

मनीषा रानी से शादी करना चाहता है ये एक्टर, इस शर्त पर करेगा प्रपोज; वर्ना रहेगा दोस्त

विज्ञापन

सम्मानित महसूस कर रहे निर्देशक
62 साल के इस निर्देशक ने कहा कि फेस्टिवल की विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों की बात है।
उन्होंने आगे कहा, '1952 से लेकर अब तक, दशकों से अनगिनत फेस्टिवल टीमों ने जिस विरासत को बनाया, संवारा और बढ़ाया है, उसे आगे बढ़ाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।'

IFFI का काम
1952 में शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, एशिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। यह ग्लोबल सिनेमा में बेहतरीन काम को दिखाने और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक अहम मंच का काम करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें