फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में आलिया ने लूटी लाइमलाइट, अनन्या भी छाईं, जयदीप अहलावत और विक्की कौशल का दमदार लुक

Mon, 15 Dec 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmfare OTT Awards Red Carpet: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 का आगाज आज हो रहा है। मुंबई में आयोजित इवेंट में कई लोकप्रिय सितारे रेड कार्पेट पर शिरकत करते दिखे हैं।
विज्ञापन
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 का आयोजन आज सोमवार 15 दिसंबर, 2025 को मुंबई में हो रहा है। विजेताओं के नाम के एलान के साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इवेंट में सबसे पहले टेक्निकल विनर्स को अवॉर्ड दिए गए हैं।

विज्ञापन


ब्लैक आउटफिट में दमकीं आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड शो में पहुंचीं। ब्लैक कलर के आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इस दौरान वे सान्या मल्होत्रा से गले मिलती दिखीं। अवॉर्ड नाइट में आलिया, विक्की कौशल और अनन्या पांडे के साथ बैठी दिखीं।
 

 

 


अनन्या पांडे और जयदीप अहलावत
इस इवेंट में जयदीप अहलावत से लेकर अनन्या पांडे तक कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। कुछ ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है। अनन्या पांडे खूबसूरत अंदाज में पहुंची हैं। वहीं, जयदीप अहलावत भी दमदार लुक में दिखे। इसके अलावा विक्की कौशल ने भी अवॉर्ड नाइट में पहुंचकर चार चांद लगा दिए। उन्होंने इस दौरान 'पाताल लोक सीजन 2' को अपनी फेवरेट सीरीज बताया।
विज्ञापन

 

 

 

Trending Videos

श्रिया सरन का स्टाइलिश लुक
अभिनेत्री श्रिया सरन फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के इवेंट में पहुंची हैं। वे ब्लू कलर के आउटफिट में खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखी हैं। उन्होंने अपनी फेवरेट सीरीज के बारे में भी बताया।
 

 

सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम
सानविका ने 'पंचायत' का किया जिक्र
'पंचायत' सीरीज फेम एक्ट्रेस सानविका भी अवॉर्ड इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने अपने एलीगेंट लुक से चार चांद लगा दिए। उनसे जब इस साल की फेवरेट सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए 'पंचायत' का नाम लिया। उन्होंने इस सीरीज में फैसल मलिक का प्रहलाद चा का किरदार अपना पसंदीदा बताया।
 

मनीषा रानी का दिलकश अंदाज
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में मनीषा रानी भी स्टाइलिश लुक में पहुंचीं। ब्लू कलर के आउटफिट में वे दिलकश पोज देती दिखीं।
 


पलक मुछाल को पसंद आई ये सीरीज

सिंगर पलक मुछाल भी ओटीटी अवॉर्ड्स में पहुंचीं। रेड और ब्लैक कलर के आउटफिट में वे खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इस दौरान जब उनसे उनकी पसंदीदा सीरीज पूछी तो उन्होंने 'IC 814: द कंधार हाईजैक' का नाम लिया।
 

'धुरंधर' के उजैर बलोच भी पहुंचे
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही फिल्म 'धुरंधर' में उजैर बलोच का किरदार अदा करने वाले एक्टर दानिश पंडोर भी अवॉर्ड नाइट में नजर आए।
 

प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चाहर चौधरी ने बांधा समा
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने भी चार चांद लगा दिए। व्हाइट और सिल्वर कलक की ड्रेस में उन्होंने खूबसूरत अंदाज में पोज दिए।
 

करणवीर शर्मा भी पहुंचे
अभिनेता करणवीर शर्मा भी डैशिंग लुक में नजर आए। ब्लैक पैंट और ब्लू कलर के ब्लेजर में वे पोज देते दिखे।
 
विज्ञापन

ये सेलेब्स भी दिखे
संगीतकार और गायक अनु मलकि, एक्टर सुमति व्यास और अभिनेत्री रेणुका शहाणे भी फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में दिखे। 
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें