फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य-नितांशी को बेस्ट डेब्यू एक्टर्स, रवि किशन को मिला सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार

Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmfare Awards Winners List: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन आज शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है। आइए जानते हैं इसमें किसे क्या पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
फिल्मफेयर पुरस्कार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में 70 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई सितारे पहुंच रहे हैं, जिनके फोटोजो और वीडियोज सामने आ रहे हैं। फिल्मफेयर पुरस्कार पाने की लिस्ट में कई दिग्गज सितारें शामिल हैं। लक्ष्य ललवानी, नितांशी गोयल, कुणाल खेमू समेत कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्होंन ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट। 

बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष) पुरस्कार

विज्ञापन

बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार लक्ष्य ललवानी ने जीता है, जिन्हें 'किल' फिल्म के लिए अवॉर्ड दिया गया है। 
 

बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला) 
'लापता लेडीज' फिल्म के लिए नितांशी गोयल ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का पुरस्कार जीता।
 


बेस्ट सपोर्टिंग रोल (महिला)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल श्रेणी में छाया कदम को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
 

बेस्ट सपोर्टिंग रोल (पुरुष)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल श्रेणी में रवि किशन को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
 


बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)
लापता लेडीज फिल्म में 'सजनी' गाने के लिए अरिजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
 

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार कुणाल खेमू को 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए और आदित्य सुहास जम्भाले को 'आर्टिकल 370' के लिए दिया गया।
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)
मधुबंती बागची को स्त्री 2 फिल्म के सॉन्ग 'आज की रात' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फिमेल) का खिताब जीता। 
  बेस्ट म्यूजिक एल्बम
विज्ञापन

राम संपत ने 
 
बेस्ट डायलॉग-स्क्रीनप्ले  
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बेस्ट डायलॉग और स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड स्नेहा देसाई ने जीता है।
 

बेस्ट लिरिक्स
प्रशांत पांडेय ने लापता लेडीज फिल्म के 
 

बेस्ट एडिटिंग 
बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड शिवकुमार वी. पणिक्कर ने फिल्म ‘किल’ के लिए जीता है।

बेस्ट स्टोरी 
आदित्य धर और मोनाल ठाकुर को बेस्ट स्टोरी के लिए अवॉर्ड दिया गया है, जो उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला है।
 

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
इस बार बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड रेड फाइन ने फिल्म ‘मुंज्या’ के लिए जीता है।

सिने आइकन अवॉर्ड
'शोले' फिल्म को सिने आइकन अवॉर्ड मिला, जिसे रमेश सिप्पी ने मंच पर आकर लिया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
श्याम बेनेगल को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान को भी यह पुरस्कार दिया गया है।

सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा
रितेश शाह और तुषार शीतल जैन ने 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी 
फिल्म ‘किल’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड रफी महमूद को मिला।

संगीत में उभरती प्रतिभा पुरस्कार
'जिगरा' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए संगीत में उभरती प्रतिभा के लिए अंचित ठक्कर ने आरडी बर्मन पुरस्कार जीता।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें