'ठग लाइफ' का ट्रेलर कब होगा रिलीज
टर्मिरिक मीडिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर के आने की घोषणा करते हुए फिल्म का एक शानदार पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कमल हासन, मगिज मंद्रम और तृषा कृष्णन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जीने की वजह ही मारने की वजह है। ठग लाइफ का पोस्टर कल शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।' वहीं फिल्म का ऑडियो लॉन्च 24 मई को किया जाएगा।'
फिल्म ठग लाइफ
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा मणिरत्नम ने कमल हासन के साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म में कमल हासन, तृषा कृष्णन के अलावा, सान्या मल्होत्रा, अभिराम, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, नासिर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और वैयापुरी नजर आएंगे। यह कमल हासन और मणिरत्नम की पिछली फिल्म 'नायकन' के बाद फिर से एक साथ काम करने का प्रतीक है। फिल्म रंगाराया शक्तिवेल नायकर की कहानी है।
यह भी पढ़ें:
VVAN Release Date: 'जंगल भी फुसफुसाता है', सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'वीवन' की रिलीज डेट आई सामने