सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द सामने आएगा। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूसर कर रहे हैं। निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। जानिए, इस फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा? क्या है इसकी कहानी? और सैफ अली खान के अलावा बाकी स्टार कास्ट में कौन शामिल है।
इस दिन आएगा ट्रेलर
फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ एक हाइस्ट यानी चोरी की कहानी है। इस फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर 14 अप्रैल 2025 को रिलीज होगा। वहीं फिल्म का प्रीमियर 25 अप्रैल 2025 को होगा। इस फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा। सैफ के फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
‘फैमिली मैन 3’ में हुई इस OTT स्टार की एंट्री, मनोज बाजपेयी ने किया कन्फर्म; दो साल पहले ही हो गई थी कास्टिंग
देव आनंद की ज्वेल थीफ से कनेक्शन
सैफ अली खान की ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का नाम देव आनंद की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ से मिलता है। तो क्या इनकी कहानी के बीच भी कोई समानता है। इस बारे में मेकर्स पूरी तरह से मना कर चुके हैं। ‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ के मेकर्स का कहना है कि इसकी कहानी बिल्कुल अलग है।
ये खबर भी पढ़ें:
Jaideep Ahlawat: रोमांटिक के साथ कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं जयदीप, बोले- कई किरदार निभाना बाकी
ये कलाकार है फिल्म का हिस्सा
‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ में सैफ अली खान के अलावा जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। वह सीरीज ‘पाताल लोक’ से वेब सीरीज की दुनिया के सबसे चर्चित एक्टर बन चुके हैं। इनके अलावा कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।