फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vincy Aloshous: केरल के आबकारी मंत्री ने की विंसी की तारीफ, कहा- सभी को उनके जैसा साहसिक कदम उठाना चाहिए

Sun, 20 Apr 2025 04:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vincy Aloshous: हाल ही में अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने एलान किया कि वे ड्रग्स का सेवन करने वाले किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी। केरल के आबकारी मंत्री एम बी राजेश ने विंसी के इस कदम को साहसिक बताया है।
विज्ञापन
विंसी एलोशियस-एम बी राजेश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने बीते दिनों अपने साथ फिल्म के सेट पर होने वाले दुर्व्यवहार का खुलासा किया था। उन्होंने इसी के साथ यह भी एलान किया कि वे अब से ड्रग्स का सेवन करने वाले किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी। केरल के आबकारी मंत्री एम बी राजेश ने विंसी के इस फैसले को साहसिक बताया। 

विज्ञापन

विंसी की तारीफ में कही ये बात
एम बी राजेश ने आज रविवार को कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को अभिनेत्री विंसी एलोशियस की तरह साहसिक कदम उठाने में सक्षम होना चाहिए कि वे ड्रग्स या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने वालों के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने विंसी के साहसिक और दृढ़ रुख की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री और उससे जुड़े संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि विंसी जैसे लोगों को उनके द्वारा लिए गए स्टैंड के कारण साइडलाइन न किया जाए। 

एम बी राजेश ने विंसी से की बात
एम बी राजेश ने कहा, 'मैंने विंसी एलोशियस से बात की। मैंने उनके द्वारा उठाए गए साहसिक और दृढ़ कदम की तारीफ की कि वह ड्रग्स का उपयोग करने वालों के साथ काम नहीं करेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को आगे आकर यह रुख अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए'। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एम बी राजेश ने आगे कहा, 'यह फिल्म इंडस्ट्री और विभिन्न सिनेमा संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि ऐसे लोगों को उनके द्वारा अपनाए गए रुख के कारण अलग-थलग या दरकिनार नहीं किया जाए'।

यह खबर भी पढ़ें:
Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुईं चार मराठी फिल्में, मंत्री आशीष शेलार ने दी सभी को बधाई
विज्ञापन

विंसी ने दिया है आश्वासन
उन्होंने यह भी कहा कि विंसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह अपने द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच में सहयोग करेंगी तथा जहां भी जरूरत होगी, वह अपना बयान देने के लिए तैयार हैं। एम बी राजेश ने कहा कि राज्य पुलिस और आबकारी विभाग नशीले पदार्थों की समस्या से जूझ रहे हैं और केरल को इसके प्रभाव से पूरी तरह मुक्त करने के प्रयासों के तहत किसी भी क्षेत्र को कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में न तो सिनेमा क्षेत्र और न ही मशहूर हस्तियों को कोई विशेष महत्व दिया जाएगा, क्योंकि नशीली दवाओं के उपयोग को एक सामाजिक बुराई के रूप में देखा जा रहा है। इससे सख्ती से निपटा जाएगा'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Game Changer: 'गेम चेंजर' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब छोटे पर्दे पर देख सकेंगे राम चरण की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें