फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mashooqa: फिर चर्चा में आए प्रीतम, यूजर्स ने इस इटैलियन गाने से की 'कॉकटेल 2' के नए गाने 'माशूका' की तुलना

Wed, 20 May 2026 02:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Song Mashooqa Copied: फिल्म  'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' को एक तरफ जहां फैंस इतना प्यार दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस इसकी इटैलियन गाने से तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
शाहिद कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'जब तलक' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने 'माशूका' को भी रिलीज किया है। जहां लोगों को गाने में दिखाया गया रोमांस पसंद आया है। वहीं कुछ फैंस इसे एक इटैलियन गाने से तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

'माशूका' को बता रहे 'से सो अर्रुबाते' की कॉपी
शाहिद की आगामी फिल्म  'कॉकटेल 2' का गाना 'माशूका' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद इस गाने को फैंस काफी पसंद किया। मगर दूसरी तरफ कुछ फैंस इसे 1993 के एक इटैलियन गाने 'से सो अर्रुबाते ए नोना' की धुन से तुलना कर रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है। इसके पहले भी 2017 में कंपोजर पर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के एक गाने को लेकर कॉपी करने के आरोप लग चुके हैं। 

शाहिद कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने किया प्रीतम का बचाव
सोशल मीडिया पर फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' ने बहस छेड़ दी। जिसके बाद प्रीतम के फैंस उनके बचाव में उतरे। एक यूजर ने समझाते हुए कहा कि यह चोरी नहीं सैंपलिंग है। इसके साथ ही म्यूजिक की दुनिया में यह तरीका पुराना है। इसमें आप किसी गाने की मुख्य धुन लेते हैं और उस पर दूसरे वाद्य यंत्रों की धुनें जोड़कर बोल बदल देते हैं। यहां तक की पिटबुल, टेलर स्विफ्ट, कान्ये और कई अन्य कलाकार भी गानों में सैंपलिंग का इस्तेमाल करते हैं।



विज्ञापन

कॉकटेल 2 कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
'मशूका' के बारे में 
फिल्म 'कॉकटेल' के इस गाने 'माशूका' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इसके साथ ही राघव चैतन्य और महमूद रुआ काय ने इसे गाया है। इस गाने के द्वारा कृति सेनन और शाहिद के किरदारों की कहानी को बयां किया गया है।  जो एक साथ यात्रा करते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें