फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो

Sun, 01 Mar 2026 12:34 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujla Concert Viral Video: शनिवार को दिल्ली में पंजाबी सिंगर करण औजला का धमाकेदार कॉन्सर्ट हुआ। हालांकि इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने कॉन्सर्ट के मजे को किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
करण औजला का कॉन्सर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इस बीच खबर है कि कॉन्सर्ट के दौरान हाथापाई हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन



कॉन्सर्ट में चले लात घूंसे
'P-POP CULTURE कल्चर इंडिया टूर 2026' नाम के इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया जिसने इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई कर रहे हैं। एक आदमी नीचे पड़ा है। दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है 'करण औजला के कॉन्सर्ट में वीआईपी लाउंज में क्रेजी फाइट।'

कॉन्सर्ट में लड़ाई क्यों हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
 

नाराज हुए दर्शक
इस बीच एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा 'एक टिकट पर हमने 5-6 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हम बाहर खड़े रहे। बॉक्स ऑफिस पर बदइंतजामी की वजह से हमारे कलाई के बैंड भी चोरी हो गए।'
 
विज्ञापन

औजला ने बांधा समां
करण औजला का कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बीच कॉन्सर्ट की शुरुआत डीजे चेतस के हाई-एनर्जी सेट से हुई, जिससे माहौल में जोश भर गया। इससे पहले कि औजला ने पॉप-अप लिफ्ट से स्टेज पर एंट्री की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें