हाउस में हंगामा
शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दो दोस्तों के बीच लड़ाई हुई है। आवेज दरबार और अभिषेक बजाज ने भी टास्क में हिस्सा लिया। टास्क के बीच अभिषेक जोर लगाते हैं। वह आवेज को रोकना चाहते हैं और धक्का मुक्की करते हैं। यहां तक कि वह उन्हें उठाकर फेंक देते हैं। दोनों के बीच अजीब हरकतें होती हैं। इस मामले को देखकर घर के बाकी लोग हैरान हो जाते हैं। यह मामला देखकर टास्क के संचालक अमाल मलिक नाराज होते हैं।
अभिषेक पर गुस्सा हुए अमाल
जब आवेज और अभिषेक के बीच मामला ज्यादा बढ़ने लगता है तो अमाल मलिक उन्हें अलग करते हैं। हालांकि अभिषेक तब भी नहीं मानते और आवेज को छोड़कर अभिषेक से भिड़ने लगते हैं। इस पर अमाल गुस्से में कहते हैं 'मैं कहूंगा रुक तो तू रुकेगा। तू सबको उठाकर फेंक रहा है। मेरे साथ मत भिड़ना।' हालांकि अभिषेक नहीं रुकते हैं। वह अपने हिसाब से खेलते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Disha Patani: ब्लैक ड्रेस में दिशा पाटनी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर की तारीफ