फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abir Gulaal: 'अबीर गुलाल' की रिलीज डेट आई सामने! अपनाई 'सरदार जी 3' वाली रणनीति

Sun, 10 Aug 2025 12:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abir Gulaal Release Date: इसी साल अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में कुछ आतंकियों ने भारत के पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 26 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अबीर गुलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणी कपूर और पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म काफी पहले भारत में रिलीज होने वाली थी लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हमले की वजह से इसकी रिलीज टल गई थी। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। बिज एशिया लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म इसी महीने दुनिया भर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

दुनिया भर में रिलीज होगी फिल्म 
हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' को पूरी दुनिया में रिलीज किया गया है। हालांकि यह फिल्म भारत में नहीं रिलीज हुई है। 'अबीर गुलाल' के मेकर्स भी इसी रणनीति को अपनाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'अबीर गुलाल' को अगस्त के आखिर में पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा। हो सकता है कि यह फिल्म भारत में न रिलीज की जाए।

यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: रिश्ते में उम्र के अंतर पर बोलीं फातिमा सना शेख, कहा- 'लड़का 10 साल बड़ा हो तो भी...'

अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की रिलीज की तारीख आई सामने
रिपोर्ट के मुताबिक 'अबीर गुलाल' दुनिया भर में 29 अगस्त को रिलीज होगी। खबर यह भी है कि फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा। अभी इस फिल्म का नाम 'Abir Gulaal' है, लेकिन इस फिल्म का नाम बदलकर 'Aabeer Gulaal' कर दिया जाएगा। फिल्म में वाणी कपूर के साथ पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। इसका निर्देशन आर्ती एस बागड़ी ने किया है।
विज्ञापन

इस वजह से टल गई थी फिल्म की रिलीज
दरअसल, इसी साल अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में कुछ आतंकियों ने भारत के पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में गम व गुस्से की लहर दौड़ गई थी। लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान का बहिष्कार किया था। लोगों का कहना था कि पाकिस्तानी आतंकी भारत में हमला करते हैं ऐसे में यहां उनकी फिल्म का बहिष्कार होना चाहिए। इसलिए फिल्म की रिलीज टल गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें