फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने इस अभिनेता के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'मेरे फेवरेट को-एक्टर...'

Tue, 29 Jul 2025 02:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatima Sana Shaikh Photos: फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड के एक अभिनेता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने उनकी खूब तारीफ भी की है।
विज्ञापन
फातिमा सना शेख के साथ अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' को लेकर सुर्खियों में हैं। फातिमा सना शेख लगातार इसका प्रचार कर रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'आप जैसा कोई' की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं हैं और एक नोट लिखा है। उन्होंने अपने सह-कलाकार की तारीफ की है।
विज्ञापन

फातिमा ने आर माधवन को बताया पसंदीदा सह-कलाकार
आर माधवन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने पोस्ट में लिखा है 'मेरे सबसे पसंदीदा सह-कलाकार। इस पूरे शूट को बहुत आसान बनाने के लिए शुक्रिया। उसके लिए भी शुक्रिया कि आपने हमें हर रोज अम्मा का सांभर मसाला खिलाया और फिलटर कॉफी पिलाई। गुलाब जामुन खिलाने के लिए भी शुक्रिया। आर माधवन आप बहुत अच्छे इंसान हैं।'


फातिमा ने की विवेक सोनी की तारीफ
इससे पहले फातिमा सना शेख ने 'आप जैसा कोई' के निर्देशक विवेक सोनी के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था 'अपनी रोजाना की सेल्फी से लेकर तुम्हारे अलग अंदाज को मैं अभी भी नहीं समझ पाई। तुम्हारे साथ काम करना एक सफर जैसा है। तुम बॉलीवुड के चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया हो। (मुझे अब भी नहीं पता कि तुम कैसे हर गाना, हर दृश्य याद रखते हो, तुम पागल हो।) तुममे साधु जैसी शांति है। फिल्म में मुझे मधु बनाने के लिए और उस पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। तुम्हारी जादू वाली दुनिया का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा।'


विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ आर माधवन हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों पर आधारित जिनकी उम्र में अंतर है और वह अलग-अलग पेशे से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। गलतफहमी की वजह से वह अलग हो जाते हैं। आखिर में वह साथ होते हैं।
फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला के अलावा कई लोग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें