फातिमा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीर
फातिमा सना शेख ने अपनी बिकिनी वाली तस्वीर के साथ अपने पेट डॉग की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उनका पेट डॉग दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। तस्वीरें और वीडियो देखकर लगता है कि वह बीच पर छुट्टियां मनाने गई हैं। तस्वीरों और वीडियो के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है 'नए साल की शुरुआत अच्छे साथियों के साथ कर रही हूं। तीसरी तस्वीर सबसे अच्छी है। इसे देखकर आप मुस्कुरा देंगे।'
यूजर्स ने किए तस्वीरों पर कमेंट
फातिमा सना शेख की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मस्त लग रहे हो।' एक और यूजर ने कहा है 'आप सर्दी में आग लगा रही हैं।'
फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख ने 'चाची 420' (1997) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' है। वह जल्द ही टीवी शो 'न्याय' का हिस्सा होंगी।