फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest Remark: कंगना ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, मानहानि शिकायत रद्द कराने के लिए की थी दायर

Fri, 12 Sep 2025 12:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Withdraws Plea From The Supreme Court: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मानहानि की शिकायत रद्द करने संबंधी याचिका अगस्त में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में कंगना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मगर अब कंगना ने वहां से अपनी याचिका वापस ले ली है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला कोर्ट में है। कंगना ने शिकायत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई, मगर उन्हें वहां राहत नहीं मिली। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मगर, अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी याचिका वापस ले ली है। 

विज्ञापन

पीठ ने दिया यह सुझाव
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है, जिसमें केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के संबंध में उनके द्वारा किए गए एक रीट्वीट पर आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की गई थी। दरअसल, यह मामला न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। पीठ द्वारा याचिका पर विचार करने में अनिच्छा दिखाने के बाद कंगना रनौत के वकील ने इसे वापस ले लिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सुझाव दिया कि अभिनेत्री ट्रायल कोर्ट में वैकल्पिक उपाय तलाश सकती हैं, जिसके बाद कंगना रनौत के वकील ने  याचिका वापस लेनेका फैसला किया।

हाईकोर्ट ने दिया था यह तर्क
कंगना रनौत ने अपने खिलाफ मानहानि की शिकायत को रद्द करने की अपनी याचिका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया था। बता दें कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 1 अगस्त को कंगना रनौत की याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा, 'याचिकाकर्ता, जो एक सेलिब्रिटी हैं, उनके खिलाफ विशिष्ट आरोप हैं कि रीट्वीट में उनके द्वारा लगाए गए झूठे और मानहानिकारक आरोपों ने प्रतिवादी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है और उनकी अपनी और दूसरों की नजर में भी उनकी छवि को कमजोर किया है। इसलिए, अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शिकायत दर्ज करना दुर्भावनापूर्ण नहीं कहा जा सकता'।
विज्ञापन

किसने दर्ज कराई थी शिकायत?
कंगना के खिलाफ शिकायत 2021 में पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जांदिया गांव की रहने वाली महिंदर कौर (73) ने दर्ज कराई थी। शिकायत कंगना रनौत के खिलाफ उनके उस रीट्वीट के बाद कराई गई, जिसमें 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी के बारे में कथिततौर पर अपमानजनक टिप्पणी शामिल थी। यह टिप्पणी अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ थी। बठिंडा की एक अदालत में दायर शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ झूठे आरोप और टिप्पणियां कीं और कहा कि वही 'दादी' यानी बिलकिस बानो हैं, जो शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं। 

कथित विवादित ट्वीट में कंगना ने क्या कहा?
यह विवाद एक ट्वीट को लेकर है, जिसे कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान पोस्ट किया था। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि 'हा हा हा यह वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन में सबसे प्रभावशाली भारतीय के तौर पर आई थीं... और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें