टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगियों के बीच कहासुनी, हंसी-मजाक, हाथापाई सब देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो को नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट बिग बॉस के घर में रह रहे किसी कंटेस्टेंट की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि फरहाना ने किस प्रतियोगी की उतारी नकल।
जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल की मिमिक्री करती दिख रही हैं। प्रोमो में दिखता है कि फरहाना, तान्या के अंदाज में कहती हैं, ‘मुझे तो कुछ अच्छा ही नहीं लगता है। तुम्हें पता है कि मैं कितने बड़े घर से आई हूं, मुझे तो सब गधे लगते हैं।’ इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे बोलो ही मत कुछ, मुझे नहीं समझ आता है। मुझे गालिया वगैरह बिल्कुल पसंद नहीं है।’
‘जीशान जी आपके लिए चाय बनाऊं, जहर बनाऊं’
वीडियो में आगे फरहाना भट्ट ने कहा, ‘जीशान जी आपके लिए चाय बनाऊं, जहर बनाऊं, ठीक है बनाती हूं। नहीं, मुझे तो बिल्कुल पसंद नहीं है, मैं क्या बोल रही हूं। मेरी साड़ियां तो देख मैं कैसी चल रही हूं। मैं कैसे गालियां दे सकती हूं।’ फरहाना की मिमिक्री की सभी ने सराहना की। प्रोमो में दिखता है कि खुद तान्या मित्तल ने ताली बजाई। साथ ही शो के होस्ट सलमान खान ने भी फरहाना की तारीफ की।
यह खबर भी पढ़ें:
Suhana khan: सुहाना खान ने भाई आर्यन को बताया नंबर 1, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर दिए रिएक्शन
इस बार का बिग बॉस है खास
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह राजनीति से इंस्पायर है, जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनते हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शो की शोभा बढ़ा रहे हैं।