फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav-Kritika: शादी के बाद पहली बार सामने आए गौरव-कृतिका, शामिल हुए मलाइका-फरहान समेत कई सितारे

Wed, 11 Mar 2026 05:48 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kritika-Gaurav Kapur Wedding: अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन एंकर गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए हैं। इनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
कृतिका-गौरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में काम कर लोकप्रियता बटोर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ 11 मार्च को शादी कर ली। करीबी लोगों और परिवार के बीच इस खूबसूरत जोड़ी ने रजिस्टर्ड मैरीज की। उनके वेडिंग रिसेप्शन में कई चर्चित सितारे भी पहुंचे हैं। शादी के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने नजर आए हैं। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Gaurav-Kritika: घर की छत पर ही एक-दूसरे के हो गए गौरव-कृतिका, सामने आईं वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें
 

Trending Videos

बेटी इनाया के साथ सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी के साथ पहुंची सोहा अली खान
कृतिका और गौरव की शादी में चर्चित अभिनेत्री सोहा अली खान पहुंची हैं। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में वे बेहद खूबसरत लग रही हैं। सोहा अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई हैं।
 

फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
डिजाइनर कुर्ते में पहुंचे फरहान अख्तर 
अभिनेता, निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर भी गौरव कपूर और कृतिका के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए हैं। उनके कुर्ते के डिजाइन पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं। फरहान ऑफ व्हाइट कुर्ते में नजर आए, जिस पर एलीफेंट प्रिंट एकदम अलग लग रहा है। इसके अलावा कृतिका की बेस्ट फ्रेंड और चर्चित एक्ट्रेस अन्या सिंह भी वेडिंग फंक्शन में पहुंची हैं।
   

सागरिका और जहीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सागरिका और जहीर खान ने दिए पोज
कृतिका और गौरव की शादी के फंक्शन में अभिनेत्री और मॉडल सागरिका घाटगे भी अपने पति व क्रिकेटर जहीर खान के साथ पहुंची हैं। कपल ने पैपराजी को पोज दिए हैं। 
 

युवराज सिंह और हेजल - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ पहुंचे युवराज सिंह और हेजल 
इस वेडिंग फंक्शन में युवराज सिंह और हेजल कीच भी नजर आए। कपल ट्रेडिशनल लुक में सपरिवार कृतिका और गौरव की शादी में नजर आया है। 
 

मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा ने लगाए चार चांद
कृतिका और गौरव की शादी में मलाइका अरोड़ा खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। अपने लुक से उन्होंने महफिल में मानो चार चांद लगा दिए।
 

अमृता अरोड़ा-शकील - फोटो : इंस्टाग्राम
अमृता भी पहुंचीं शादी में
एक्ट्रेस और मॉडल अमृता अरोड़ा भी कृतिका और गौरव की शादी में पहुंची हैं। वे अपने पति शकील के साथ नजर आईं। कपल ने पैपराजी को पोज दिए।
 

नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी कृतिका-गौरव की शादी में शामिल हुए। दोनों एथनिक ड्रेस में नजर आए।
 
विज्ञापन

अमृता अरोड़ा-शकील लडक
कृतिका-गौरव की शादी में अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लडक के साथ पहुंची हैं। दोनों एथनिक ड्रेस में नजर आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए।
 
पैपराजी को बांटी मिठाई
कृतिका और गौरव ने पैपराजी को उपहार के तौर पर मिठाई के डब्बे दिए।
 
सभी लोगों ने किया
कृतिका-गौरव की शादी में पहुंचे लगभग सभी मेहमानों ने खूब डांस किया। कृतिका और गौरव भी डांस करते नजर आए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें