फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: अपनी सेहत को लेकर फरहान अख्तर ने दी जानकारी, इस गंभीर बीमारी से ठीक हुए अभिनेता

Wed, 12 Mar 2025 06:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। अभिनेता एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। जानिए क्या थी वो बीमारी जिससे फरहान अख्तर ने पाया पार।
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने अपनी सेहत को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। इसमें उन्होंने बताया है कि एक बीमारी और उसकी सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है। फरहान अख्तर ने ये जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

विज्ञापन

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में फरहान स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स के साथ जूते पहने नजर आ रहे हैं। एक दीवार की टेक लगाए खड़े फरहान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “जीवन वापस पटरी पर लौट रहा है। पिछले साल मेनिस्कस टियर हुआ था और दिसंबर में इसकी देखभाल के लिए सर्जरी हुई थी। प्रक्रिया और रिकवरी के बारे में मेरे किसी भी डर को दूर करने के लिए डॉ विवेक शेट्टी का धन्यवाद। अब, मेरे शानदार प्रशिक्षकों के सहयोग से, आखिरकार घुटने पर कुछ भार डालना शुरू कर दिया है और अपने मन और शरीर को उस स्थिति में वापस लाना शुरू कर दिया है, जहां मैं रहना पसंद करता हूं। उतार-चढ़ाव सभी यात्रा का हिस्सा हैं। हमें चलते रहना है।” अपनी इस पोस्ट में फरहान ने अपने डॉक्टर और ट्रेनर्स का भी शुक्रिया अदा किया।
 




यह खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: आ गई अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ की नई रिलीज डेट, निर्माताओं ने दी जानकारी

 

आबू धाबी के यास आईलैंड के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे फरहान

विज्ञापन

फरहान अख्तर पिछले दिनों तब सुर्खियों में आए थे जब आबू धाबी के यास आईलैंड के एक नए प्रोजेक्ट ‘जिंदगी को यस बोलो’ की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के उनके साथी कलाकार अभय देओल और ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट में तीनों कलाकार अबू धाबी के यास द्वीप पर जाते हैं, जहां वे कई रोमांचक चुनौतियों में गोता लगाते हैं, और हर रोमांच को "यस" कहते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर के एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें