फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?
फिल्म '120 बहादुर' ने आज मंगलवार यानी पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 79 लाख रुपये कमा लिए हैं। हालांकि अभी देर रात तक कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा फिल्म ने सोमवार को 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे। ये संकेत दे रहा है कि फिल्म बहुत जल्द ही थिएटर्स को अलविदा कह सकती है।
120 बहादुर ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जानिए कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि, सोमवार आते ही कमाई में लगातार कमी देखी जा रही है। आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
120 बहादुर ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक नजर फिल्म पर
फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। कहानी को सुमित अरोड़ा और राजीव जी. मेनन ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने किया है। ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस भीषण युद्ध में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के करीब 120 बहादुर जवानों ने महज कुछ सौ मीटर की चौकी की रक्षा करते हुए लगभग 3,000 चीनी सैनिकों का सामना किया था।