फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur: फरहान की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋतिक-रणवीर, रेखा के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल

Wed, 19 Nov 2025 09:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

120 Bahadur Movie Screening: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की स्क्रीनिंग के दौरान कई सारे सितारे पहुंचे। इस दौरान एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी बनारसी साड़ी में नजर आईं।
विज्ञापन
120 बहादुर स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग के दौरान जहां एक तरफ फरहान और राशी खन्ना समेत फिल्म की स्टारकास्ट नजर आई, वहीं कई सारे सेलेब्स भी इस दौरान फिल्म देखने पहुंचे। एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी फरहान की फिल्म देखने के लिए पहुंचीं। रेखा इस दौरान हमेशा की ही तरह काफी खूबसूरत दिखीं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

रेखा के इस जेस्चर ने जीता दिल 
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा जब मीडिया के कैमरों के सामने पोज देने के लिए आईं तो उनके एक जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल जब रेखा पोज दे रही थीं तो कुछ लोग उनके सामने से जा रहे थे तो रेखा ने उन्हें बेहद विनम्र तरीके से सामने से जाने दिया और उनके जाने तक का इंतजार करती रहीं। इसके बाद उन्होंने फिर से पैपराजी को पोज देना शुरू कर दिया। 
 

फिल्म देखने पहुंचीं काजोल
फरहान अख्तर की फिल्म देखने के लिए अभिनेत्री काजोल भी पहुंचीं। काजोल के अलावा धनश्री वर्मा समेत ऋचा चड्ढा भी फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आईं।
 


 
फिल्म देखने कई सितारे पहुंचे 
फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारे पहुंचे। अभिनेत्री तब्बू, टाइगर श्रॉफ, करिश्मा तन्ना, सोनल चौहान समेत कई सितारे इस दौरान नजर आए। इस दैौरान फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर भी नजर आए।
 
ऋतिक रोशन-रणवीर सिंह भी पहुंचे 
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फरहान अख्तर के साथ ऋतिक रोशन भी नजर आए। इसके अलावा रणवीर सिंह भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। 
 


 
विज्ञापन

फरहान-राशी को बधाई देती नजर आईं रेखा
स्क्रीनिंग के दौरान फरहान अख्तर और राशी खन्ना से बात करते हुए नजर आईं। 






फिल्म के बारे में 
यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें