फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: ‘यार जावेद तुझसे तो शादी कर लेनी चाहिए थी...’, एक्टर के घर पहुंची फराह खान ने क्यों दिया ऐसा बयान

Mon, 16 Jun 2025 06:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Jaaved Jaaferi: हाल ही में फराह खान एक्टर-डांसर जावेद जाफरी के घर पहुंची हैं। दोनों ने आपस में बातचीत की है। इस दौरान फराह ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जावेद जाफरी, फराह खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए डांसर जावेद जाफरी के घर पहुंचीं। जावेद जाफरी का घर देखकर फराह खान हैरान रह गईं। उन्होंने जावेद के खर को देखकर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


दिलीप ने खुद को और फराह को बताया गरीब
फराह खान के साथ उनका कुक दिलीप भी जावेद जाफरी के घर पहुंचा। फराह और दिलीप ने जावेद के घर को देखकर अपने आपको और फराह खान को बहुत गरीब बताया। इस पर फराह खान सहमत हुईं। जावेद जाफरी के घर में घुसने से पहले वो दोनों बहुत हैरान हुए। उन्होंने कहा घर की लॉबी बहुत अच्छी है।

यार तेरे से शादी कर लेनी चाहिए
फराह ने कहा 'जावेद यह कैसा घर है?' जब वह घर की सीढ़ियों पर चढ़ने लगीं तो घर को देखकर उन्होंने हैरानी जताई। घर को और ज्यादा देखने के बाद वह घर से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'जावेद यार तेरे से शादी कर लेनी चाहिए थी।' इसके बाद जावेद हंसने लगे और उन्हें गले लगा लिया। जावेद ने उन्हें अपनी बालकनी भी दिखाई जिसे देखकर उन्हें अच्छा लगा।

यह खबर भी पढ़ें: Farah Khan: 14 साल की इस एक्ट्रेस का डांस देखकर खुश हो गई थीं फराह, अपने बच्चों से कहा- 'शर्म करो'

फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankundar
मटन चाप और चिकन बिस्कुट की रेसिपी साझा की
इस एपिसोड में जावेद जाफरी के साथ उनके भाई नवेद जाफरी और रवि बहल भी थे। तीनों ने अपने हिट टीवी डांस शो 'बूगी वूगी' के बारे में बात की, जो 1996 से 2014 तक प्रसारित हुआ। अभिनेता-डांसर के कुक ने मटन चाप और चिकन बिस्कुट की रेसिपी साझा की।
विज्ञापन

फराह खान का काम
आपको बता दें फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल 'फराह खान' के लिए वीडियो बनाती हैं। वह अपने कुक के साथ किसी सेलेब्रिटी के यहां जाती हैं। उनका इंटरव्यू करती हैं और उसे यूट्यूब चैनल पर डालती हैं। इससे पहले वह अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के यहां पहुंची थीं। 
हाल ही में फराह खान ने फिल्म लवयापा के लिए गाना कोरियोग्राफ किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें