शेखर सुमन के घर की खूबसूरत देख चौंकी फराह खान
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ यखनी पुलाव लेकर शेखर सुमन के घर गईं। वे रात के अंधेरे में एक्टर के घर पहुंचीं। घर में एंट्री करते ही वे घर की खूबसूरती देख हक्की-बक्की रह गईं। उन्होंने कहा कि इतना सुंदर घर उन्होंने पूरे लोखंडवाला में नहीं देखा है। मगर, इसी दौरान उन्हें थोड़े डरावने अनुभव भी हुए। शेखर सुमन और उनके परिवार ने फराह खान व दिलीप का दिल खोलकर स्वागत किया।
शेखर सुमन ने बनाया इटैलियन स्टाइल पास्ता
फराह खान के लिए शेखर सुमन ने इटैलियन स्टाइल पास्ता आलियो-ओलियो बनाया। फनी मूमेंट तब हुआ, जब शेखर सुमन ने कुक दिलीप से यह नाम बुलवाया और वह असफल रहे। फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्लॉग का लिंक शेयर करते हुए लिखा है, 'अब तक का सबसे क्रेजी एपिसोड। शेखर सुमन, अध्ययन और अलका सुमन से बातचीत शानदार रही'।
शेखर सुमन-अलका-फराह खान-अध्ययन सुमन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अध्ययन सुमन ने कही फराह की फिल्म डायरेक्ट करने की बात
फराह खान ने शेखर सुमन से पूछा, 'आप पटना से आए हो, तो ऐसे घर का शौक कैसे आया?' इस पर शेखर सुमन ने अपनी पत्नी अलका सुमन को क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा, 'यह अलका की वजह से। हमेशा से हम जब भी इंग्लैंड जाते थे तो यह ख्वाहिश थी कि ऐसा ही घर हमारा हो। लेकिन, हकीकत यह भी है कि कितना भी सुंदर घर बना लें, घर तो घरवालों से बनता है'। शेखर सुमन ने अलका और अपनी पहली मुलाकात की स्टोरी भी सुनाई। इसके अलावा फराह खान ने शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से भी दिलचस्प बातें कीं। अध्ययन ने फराह से कहा, 'उम्मीद है कि मैं अगली साल आपकी फिल्म डायरेक्ट करूंगा'।