फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जब निर्देशक मेरे कमरे में घुसा और…’, फराह खान का बड़ा खुलासा; बताया फिर कैसे डायरेक्टर को सिखाया सबक

Thu, 06 Nov 2025 10:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Shares An Incident: ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में फराह खान और अनन्या पांडे नजर आईं। इस दौरान फराह ने अपने साथ हुए एक ऐसे हादसे को साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज की जज भी रही हैं। अब वो फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल में सबसे ज्यादा व्यस्त रहती हैं। जहां वो अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्स के घर पहुंचती हैं या उन्हें अपने घर बुलाती हैं। इस बीच अब फराह खान ने अपने साथ हुए एक उस अजीबोगरीब हादसे को याद किया, जब एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया था।

जब फराह के कमरे में घुसा एक निर्देशक

विज्ञापन

फराह खान अनन्या पांडे के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान फराह ने अपने करियर, निजी जीवन और अपनी जर्नी को साझा किया। इसी दौरान फराह ने उस घनटाक्रम को भी याद किया, जब एक निर्देशक कमरे में उनके ज्यादा ही करीब आने लगा था। फराह ने बताया कि तुम्हें पता है ट्विंकल, मैं कितनी हॉट थी। तुम्हें उस निर्देशक के बारे में पता है जब उसने मेरे ऊपर डोरे डालने की कोशिश की थी?
जब मैं बिस्तर पर थी, तब वह किसी गाने या किसी और चीज पर बात करने के लिए मेरे कमरे में आया और मेरे बगल में आकर बैठ गया। इसके बाद मुझे उसे वहां से लात मारकर निकालना पड़ा। फराह की ये बात सुनकर ट्विंकल और काजोल हंसने लगे। इसके बाद ट्विंकल ने इस किस्से पर हामी भरते हुए कहा कि वह निर्देशक किसी भी हालत में फराह के पीछे पड़ा रहा। आखिर इसे उसे लात मारनी पड़ी। यह सब हुआ। मैं खुद इसकी गवाह थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फराह खान, काजोल, अनन्या पांडे और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin

फराह ने बताया सेट पर क्यों होते हैं अफेयर्स
इस एपिसोड के दौरान फराह ने ये भी बताया कि उन्हें समझ में आ गया है कि सेट पर अफेयर्स क्यों होते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साझा किया कि आखिर क्यों उन्होंने क्यों बोमन ईरानी के साथ 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' में काम किया। फराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। शायद मैं बेकार बैठी थी और फिर बोमन ने मुझे फोन किया और संजय भंसाली मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन सेट पर रहूंगा। इस फिल्म में मुझे बोमन के साथ काम करके अच्छा लगा। लेकिन इसके बाद मैंने तय कर लिया कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है। मुझे इससे नफरत थी। आपको बस बैठकर इंतजार करना होता है। फराह ने बताया कि मैंने बोमन से कहा कि अब मुझे पता चला कि लोग सेट पर अफेयर क्यों करते हैं। यह बस बोरियत के कारण होता है।

यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं फराह
फराह खान की बात करें तो वो इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। जहां सेलेब्स उनके साथ नजर आते हैं। वो या तो सेलेब्स के घर का टूर करती हैं या फिर सेलेब्स उनके घर आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें